
हरियाणा : कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई की CM खट्टर से मुलाकात, अटकलें तेज
AajTak
कुलदीप बिश्नोई की सीएम खट्टर से मुलाकात ऐसे समय हुई है जब चुनावों में लगातार हार और पार्टी से नेताओं के छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है. दो दिन पहले ही पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे सुनील जाखड़ ने बीजेपी ज्वाइन किया है.
हरियाणा में कांग्रेस के नेता कुलदीप बिश्नोई ने सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की है. इसके बाद से बाद से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. दरअसल पंजाब में सुनील जाखड़ जैसे वरिष्ठ नेता का बीजेपी में जाना और उसके बाद गुजरात में हार्दिक पटेल के इस्तीफे के बाद से बिश्नोई की खट्टर से हुई मुलाकात के बाद से चर्चाओं का बाजार गरम है.
इन अटकलों की वजह इसलिए भी है क्योंकि कुछ दिन पहले ही हरियाणा कांग्रेस में फेरबदल हुआ है. लेकिन इसमें कुलदीप बिश्नोई को कोई जगह नहीं मिली है. इसके बाद से ही कुलदीप बिश्नोई नाराज चल रहे हैं. हालांकि सीएम खट्टर से हुई मुलाकात पर बिश्नोई ने कहा है कि वो आदमपुर ग्राम पंचायत की बहाली को लेकर मुख्यमंत्री से मिले हैं. जिस पर उन्होंने उनकी बात मानते हुए सीएम खट्टर ने निर्देश जारी कर दिए गए हैं.
हरियाणा कांग्रेस में युवा चेहरा के तौर पहचान बनाने वाले कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर ग्राम पंचायत की बहाली की बात के साथ ही ये भी जोड़ा कि राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई है. बिश्नोई ने ट्विटर पर कहा, 'आदमपुर ग्राम पंचायत बहाली को लेकर चल रहे धरने एवं अन्य समस्याओं के निदान सहित राजनीतिक मुद्दों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी से गुरुग्राम में विस्तृत सकारात्मक चर्चा हुई. मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने आदमपुर ग्राम पंचायत बहाली को लेकर मेरी बात मानते हुए मेरे सामने निर्देश दिए.'
समर्थकों से कहा था धैर्य रखने को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई ने राज्य की कांग्रेस इकाई में फेरबदल के बाद अपने समर्थकों से कहा था कि उन लोगों की तरह वो भी नाराज हैं. इसके साथ ही उन्होंने सबसे धैर्य रखने की भी अपील की थी. गौरतलब है कि कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खास उदय भान को राज्य इकाई का अध्यक्ष बना दिया है. उदय भान को ये जिम्मेदारी कुमारी सैलजा की जगह दी गई.
गैर जाट-नेताओं में प्रमुख चेहरा बात करें कुलदीप बिश्नोई की तो वो अभी कांग्रेस के आदमपुर से विधायक हैं. पार्टी में उनको गैर-जाट नेताओं में प्रमुख चेहरे के तौर पर देखा जाता है. हालांकि कांग्रेस से उनके संबंध उतार-चढ़ाव भरे ही रहे हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर भी उन्होंने पार्टी को असहज करने वाले बयान दिए थे. वहीं साल 2005 में जब उनके पिता भजनलाल को दरकिनार कर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सीएम बनाया गया तो उन्होंने नाराज होकर 2 साल बाद कांग्रेस छोड़ दिया और अपनी नई पार्टी हरियाणा जनहित कांग्रेस का गठन किया था.
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विरोधी रहे कुलदीप बिश्नोई ने बीजेपी के साथ गठबंधन भी किया. लेकिन साल 2014 के चुनाव के बाद बीजेपी हरियाणा में इतनी मजबूत हो गई कि उसको किसी के समर्थन की जरूरत ही न रही. कुछ दिन बाद कुलदीप बिश्नोई फिर कांग्रेस में वापस आ गए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







