
हरियाणा: अंबाला के निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला कंकाल, नहीं हो पाई पहचान
AajTak
हरियाणा के अंबाला में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में कंकाल मिलने के बाद सनसनी फैल गई. अंबाला में बीते महीनों में इस तरह की घटना में बढ़ोतरी देखी गई है. कंकाल पाए जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है.
हरियाणा के अंबाला शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से एक कंकाल बरामद हुआ. यह कंकाल पालिका विहार के नजदीक इमारत में पाया गया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया.
कंकाल लगभग 5 से 6 महीने पहले का बताया जा रहा है. अंबाला में काफी महीनों से बंद पड़े मकान या खंडरों में शव मिलने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है. पालिका विहार के नजदीक एक निर्माणधीन बिल्डिंग में कंकाल मिलने के बाद लोगों ने पुलिस को मौके पर बुलाया.
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कंकाल को कब्जे में ले लिया. बताया जा रहा है कि कंकाल 5 से 6 महीने पुराना है. इस मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ राम कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि पालिका विहार के नजदीक एक निर्माणधीन बिल्डिंग में कंकाल पड़ा हुआ है.
उन्होंने कहा, मौके पर पहुंचकर जैसे ही हमने शटर उठाकर देखा चादर पर एक लाश पड़ी हुई थी. हमने लाश के ढांचे को उठाकर जांच के लिए भेज दिया है.
उन्होंने कहा, जांच के दौरान पता चला कि ये कंकाल एक पुरुष का है और 5 से 6 महीने पुराना है. फिलहाल कंकाल की जांच की जाएगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










