
हरियाणाः मानवाधिकार आयोग के खाली पदों को भरने के फैसले पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक, कांग्रेस ने की थी शिकायत
AajTak
राज्य सरकार आयोग के पिछले साल से खाली पदों को चुनाव से ऐन पहले भरना चाहती थी. लेकिन चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि अब कोई नई भर्ती विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीन हफ्ते में ही की जाएगी. यानी अब जो करना है वो नई सरकार ही करेगी.
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्तूबर को चुनाव होना है. इसको लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं. लेकिन इसी बीच निर्वाचन आयोग ने हरियाणा की मौजूदा सरकार को एक झटका दिया है. दरअसल, चुनाव आयोग ने हरियाणा में राज्य मानवाधिकार आयोग में नियुक्ति को अभी टालने का आदेश दिया है. राज्य सरकार आयोग के पिछले साल से खाली पदों को चुनाव से ऐन पहले भरना चाहती थी. लेकिन चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि अब कोई नई भर्ती विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीन हफ्ते में ही की जाएगी. यानी अब जो करना है वो नई सरकार ही करेगी.
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की थी शिकायत हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने ये आदेश दिया है. निर्वाचन आयोग ने हरियाणा राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, सदस्य (न्यायिक) और सदस्य (गैर-न्यायिक) की नियुक्ति के लिए चयन समिति की बैठक को हरियाणा में विधानसभा चुनाव पूरा होने तक स्थगित कर दिया है. एक रिपोर्ट में बताया गया था कि ये पद पिछले साल से खाली पड़े हैं. एक रिट याचिका पर कार्रवाई करते हुए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 5 अप्रैल को को राज्य सरकार को लोकसभा चुनाव आचार संहिता यानी एमसीसी के हटने के 3 सप्ताह की अवधि के भीतर सभी पदों को भरने का निर्देश दिया था.
यह भी पढ़ें: 'हरियाणा में बनेगी इनेलो की सरकार, कांग्रेस-बीजेपी और AAP ने लोगों को किया गुमराह', बोलीं अकाली नेता हरसिमरत कौर बादल
लेकिन राज्य सरकार द्वारा न्यायालय के निर्देश का अनुपालन नहीं किया गया. जबकि पर्याप्त समय उपलब्ध था. इस बीच, एक अवमानना याचिका दायर की गई. इसे 8 सितंबर को सुनवाई के सूचीबद्ध किया गया था. लेकिन रणनीति के तहत राज्य के वकील के अनुरोध पर इसे 12 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
अब आयोग ने अपने आदेश में कहा कि ये पद एक वर्ष से अधिक समय से रिक्त पड़े हैं. ऐसे में अब इन पदों पर भर्ती चुनाव परिणाम के बाद ही की जाएगी. बता दें कि हरियाणा में 5 अक्तूबर को वोटिंग होनी है. एक ही चरण में यहां मतदान होने हैं. नतीजे 8 अक्तूबर को आएंगे.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







