
हरदोई में बड़ा हादसा, ट्रॉली से टकराने के बाद नाले में गिरी बोलेरो, दूल्हे समेत 5 की मौत
AajTak
उत्तर प्रदेश के हरदोई में बड़ा हादसा हो गया है. यहां बारात में जा रही बोलेरो ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. इसके बाद नाले में जा गिरी. इस हादसे में दूल्हे और दूल्हे के पिता व बहनोई समेत 5 लोगों की मौत हो गई है. वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. घटना के बाद डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया.
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शुक्रवार- शनिवार की दरमियानी रात दूल्हे को लेकर बारात में जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने गन्ने से भरी ट्रॉली में टक्कर मारकर अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी, जिससे दूल्हे के बहनोई और भांजे की मौके पर मौत हो गई, जबकि घटना में घायल दूल्हे समेत छह लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां दूल्हे, उसके पिता और बोलेरो के चालक की भी मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, हरपालपुर क्षेत्र के कुड़हा गांव के देवेश पुत्र ओमवीर की शुक्रवार को शादी थी. बारात में शामिल बाराती कई गाड़ियों में सवार होकर शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के अभायन जा रहे थे.
इन गाड़ियों में शामिल बोलेरो पचदेवरा क्षेत्र के दरियाबाद गांव के पास गन्ने से भरी ट्रॉली से टकरा गई. इससे अनियंत्रित होकर बोलेरो नाले में जा गिरी. बोलेरो में दूल्हा देवेश सहित 8 लोग थे, जिनमें 7 वर्षीय अतुल व दूल्हे के बहनोई बिपनेश निवासी जलालपुर पनवारा कन्नौज की मौके पर मौत हो गई. वहीं दूल्हे देवेश सहित छह लोग घायल हो गए.
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ, घायलों को पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय व पचदेवरा थानाध्यक्ष गंगाप्रसाद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हरदोई भिजवाया, जहां उपचार के दौरान दूल्हा देवेश, उसके पिता ओमवीर और बोलेरो के चालक सुमित सिंह की मौत हो गई. वहीं तीन लोग घायल हो गए. घायलों में राजेश, जगतपाल और अंकित का इलाज चल रहा है. घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है.
डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि एक बारात जा रही थी. बाराती बोलेरो में सवार थे. बोलेरो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई और दुर्घटना हुई. तीन लोग हॉस्पिटल लाए गए और 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी. हॉस्पिटल में तीन डेथ हुई हैं. पंचनामा व पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








