
'हम शांति चाहते हैं, कोई भी हमेशा लड़ना नहीं...', मणिपुर में हिंसा तो थमी पर कुकी-मैतेई के बीच खाई नहीं पटी, पढ़ें- ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
मणिपुर में भले ही हिंसा का दौर थम गया है, गोलीबारी शांति हो गई है. लोग अपने सामान्य जीवन में लौट गए हैं, लेकिन कुकी और मैतेई समुदाय के बीच की खाई अभी तक नहीं पटी है. दोनों समुदायों के लिए एक दूसरे के क्षेत्र में एंट्री नहीं कर पा रहे हैं. हिंसा के दौरान बने बफर जोन में सुरक्षाबलों की ओर से सिक्योरिटी प्रदान की जा रही है, चुराचांदपुर के लोग दिल्ली आने के लिए इंफॉल जाने की बजाय मिजोरम से फ्लाइट पकड़ते हैं, जो कि उनके लिए काफी महंगा साबित होता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नॉर्थ-ईस्ट राज्यों का दौरा संघर्ष प्रभावित मणिपुर के लिए बेहद अहम रहा. मणिपुर में 20 मई 2023 से शुरू हुआ हिंसा का दौर अब थम गया है. गोलीबारी बंद हो गई है. बंकरों में रहने वाले लोग अपनी दिनचर्या में लौट आए हैं. युवा कॉलेज और यूनिवर्सिटी का रुख करने लगे हैं. दो साल और 4 महीने बाद मणिपुर बिल्कुल सामान्य और शांत दिख रहा है.
हालांकि इस राज्य में अब भी 2023 में हुए जातीय संघर्ष का असर दिख रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने हिंसाग्रस्त चुराचंदपुर जिले में 7000 करोड़ रुपये की परियोजना की नींव रखी, ये वही जगह है जहां सबसे ज्यादा हिंसा हुई थी. पहाड़ी जिलों से कई लोग मारे गए थे, और युवा भारी भरकम हथियार लिए अपने गांवों की सुरक्षा के लिए बंकरों में बैठे थे.
प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी, जो इस हिंसा पीड़ित राज्य के लिए बेहद जरूरी थी. हालांकि कुकी और मैतेई समुदायों के बीच अभी भी खाई नहीं पाटी जा सकी है. चुराचंदपुर के लोग सुरक्षा कारणों और आशंकाओं के चलते इम्फाल घाटी नहीं जा पा रहे हैं. इसी तरह इम्फाल घाटी में रहने वाले मैतैई समुदाय के लोग भी चुराचंदपुर या कांगपोकपी के पहाड़ी जिलों की यात्रा नहीं कर पा रहे हैं.
दोनों समुदायों का एक-दूसरे के क्षेत्र में जाना मुश्किल
बिशनुपुर जिला और पास के पहाड़ी क्षेत्र हिंसा के बाद बफर ज़ोन बन गए हैं और अब सुरक्षा एजेंसियों द्वारा वहां सुरक्षा दी जा रही है. न तो कुकी-जोमी या पहाड़ी जनजाति के लोग घाटी में प्रवेश कर पा रहे हैं, न ही घाटी में रहने वाले मैतेई समुदाय के लोग पहाड़ी इलाकों में जा पा रहे हैं.
'इंफाल से फ्लाइट नहीं पकड़ सकते'

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







