
हम यही तो मिस कर रहे थे... मुंबई की 'म्यूजिकल रोड' पर बोले यूजर्स
AajTak
मुंबई की सड़कों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा रहा है कि मुंबई की सड़के 'म्यूजिकल रोड' बन गई हैं. इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
जरा सोचिए कि आप सड़कों पर अपनी गाड़ी से चल रहे हैं और अचानक से आपको प्यारा सा गाना सुनाई दे तो आप क्या सोचेंगे? यह कोई जादू नहीं है बल्कि मुंबई की सड़कों की सच्चाई है. जापान के बाद अब भारत ने भी उस टेक्नोलॉजी को अपना लिया है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. मुंबई में तैयार हुई देश की सबसे चर्चित सड़क जिसे ‘म्यूजिकल रोड’ के नाम से जानते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जहां गाड़ियां जैसे ही सड़क पर चलती हैं, कानों में म्यूजिक की आवाज आने लगती है.
सुनाई दे रही है ये धुन
इस सड़क से गुजरने वाली गाड़ियों के टायर से निकलती धुन ने इंटरनेट पर हड़कंप मचा दिया है. ऐसा इसलिए क्योंकि वीडियो में साफ तौर पर सुना जा रहा है कि एआर रहमान का फेमस गाना जय हो की धुन सुनाई दे रही है. यही वजह है कि लोग इसे भारत की सबसे अनोखी और क्रिएटिव सड़क बता रहे हैं.
कहां पर मौजूद है ये रोड?
बता दें कि छत्रपति संभाजी महाराज कोस्टल रोड पर अब गाड़ी चलाने वाले लोगों को ऑस्कर विनिंग सॉन्ग 'जय हो' सुनाई देगा. जब आपकी गाड़ियों का टायर सड़कों पर रगड़ेगा तब ये गाना सुनाई देगा. इसकी दूरी करीब 500 मीटर है. जैसे ही आपकी गाड़ी इस हिस्से पर 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी, तब आपको गाना सुनाई देगा.
क्या होती है म्यूजिकल रोड?

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









