
हम भी PAK के सताए हुए, भारत के खिलाफ ISI से कभी हाथ नहीं मिलाया, 'धुरंधर' पर बलूचिस्तान क्यों नाराज?
AajTak
धुरंधर फिल्म की वाहवाही के बीच बलूचिस्तान से अलग ही प्रतिक्रिया आ रही है. पाकिस्तान से अलगाव की मांग कर रहा ये हिस्सा बलूच लोगों से बना है, जिनपर फिल्म में नकारात्मक टिप्पणी है. इसे देखने के बाद बलूच राष्ट्रवादी मीर यार ने कहा कि बलूचिस्तान ने कभी भी भारत विरोधियों का साथ नहीं दिया, इसके बाद भी उन्हें गलत ढंग से दिखाया गया.
फिल्म धुरंधर आते ही विवादों में घिर गई. पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवाद के इर्दगिर्द घूमती मूवी ने बलूचिस्तान के लोगों को नाराज कर दिया है. फिल्म में बलूचों को आतंकवादियों का साथ देता दिखाया गया, जबकि असल में वे खुद पाकिस्तान से त्रस्त हैं और उसके खिलाफ बगावत किए हुए हैं. बलूच कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि वे कभी भारत के खिलाफ नहीं गए, और न ही 26/11 मुंबई आतंकी हमले का जश्न मनाया.
क्या है मामला
हाल ही में बलूच एक्टिविस्ट मीर यार ने फिल्म का एक क्लिप शेयर किया, जिसमें 26/11 मुंबई हमलों का सीन था. क्लिप में बलूच किरदारों को अटैक पर खुश होता दिखाया गया. इस पर एक्टिविस्ट ने कहा कि ने कहा कि बलूचिस्तान का प्रतिनिधित्व कभी भी गैंगस्टरों ने नहीं किया. जो खुद पाकिस्तानी आतंक से परेशान हैं, वे भारत पर 26/11 जैसे हमले का जश्न कभी नहीं मना सकते. इसके अलावा बलूच धर्म के नाम पर भी नहीं लड़ते और न ही धार्मिक नारे लगाते हैं.
नाराजगी जताते हुए मीर यार ने यहां तक कहा कि फिल्म ने बलूचिस्तान के लोगों के साथ नाइंसाफी कर डाली. यहां तक कि उनकी वफादारी तक को घेरे में ला दिया. जैसे- फिल्म में एक डायलॉग है- मगरमच्छ पर भरोसा कर सकते हैं, बलूच पर नहीं. इसपर सख्त ऐतराज जताते हुए बलूच कह रहे हैं कि उनके शब्दकोश में धोखा देने जैसा शब्द नहीं. ऐसी बातें उन बलूचों के लिए कही जा रही हैं, जो एक गिलास पानी के बदले भी एक सदी तक वफा निभाते हैं.
बलूच लीडर धुरंधर फिल्म की टीम पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने बलूचिस्तान और वहां के कल्चर पर पूरी रिसर्च नहीं की, वरना वे ऐसी बातें नहीं लाते.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.







