
US ने खत्म किया H-1B वीजा लॉटरी सिस्टम, अब ज्यादा सैलरी वालों को मिलेगी प्राथमिकता
AajTak
अमेरिका में लंबे समय से विवादों में रहे H-1B वीजा सिस्टम में बड़ा बदलाव किया गया है. अब तक किस्मत के सहारे होने वाला चयन खत्म होने जा रहा है, और इसकी जगह सैलरी व स्किल आधारित व्यवस्था लागू की जाएगी.
अमेरिकी सरकार ने H-1B वीजा लॉटरी सिस्टम को खत्म करने का फैसला किया है. होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट (DHS) ने नियमों में बदलाव करते हुए तय किया है कि अब H-1B वीजा का चयन रैंडम लॉटरी से नहीं, बल्कि वेतन और स्किल के आधार पर किया जाएगा. यह नया नियम 27 फरवरी 2026 से लागू होगा.
अमेरिका में H-1B वीजा पाने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट (DHS) ने H-1B वीजा के लिए लंबे समय से चले आ रहे रैंडम लॉटरी सिस्टम को खत्म कर वेज-वेटेड यानी वेतन आधारित चयन प्रणाली को अंतिम रूप दे दिया है. इसका मतलब यह है कि अब किस्मत नहीं, बल्कि सैलरी और स्किल तय करेगी कि किसे H-1B वीजा मिलेगा.
DHS के मुताबिक, यह नया नियम 27 फरवरी 2026 से प्रभावी होगा और इसे FY 2027 के H-1B कैप रजिस्ट्रेशन सीजन पर लागू किया जाएगा. H-1B वीजा के लिए रजिस्ट्रेशन मार्च 2026 में शुरू होने की उम्मीद है, जबकि चुने गए उम्मीदवारों की नौकरियां 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगी.
कुल संख्या में कोई बदलाव नहीं
सरकार ने साफ किया है कि H-1B वीजा की कुल संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हर साल की तरह रेगुलर कोटे के तहत 65,000 वीजा जारी किए जाएंगे, जबकि अमेरिका से एडवांस्ड डिग्री रखने वालों के लिए अतिरिक्त 20,000 वीजा आरक्षित रहेंगे.
नए सिस्टम के तहत अब आवेदन रैंडम तरीके से नहीं चुने जाएंगे. इसके बजाय, नियोक्ता और वेतन स्तर के आधार पर आवेदनों को वेटेज दिया जाएगा. जो कंपनियां ज्यादा सैलरी ऑफर करेंगी, उनके आवेदन चुने जाने की संभावना ज्यादा होगी. कम सैलरी वाले पद भी पात्र रहेंगे, लेकिन उनके चयन की संभावना कम होगी.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.






