
शी जिनपिंग के सामने नहीं दिखे एयरफोर्स कमांडर, चीन में एंटी-करप्शन अभियान की हलचल तेज
AajTak
चीनी सरकारी टीवी चैनल CCTV पर दिखाए गए फुटेज में एयरफोर्स कमांडर जनरल चांग डिंगचिउ और एयरफोर्स के राजनीतिक कमिश्नर गुओ पुछियाओ सोमवार को हुए उस समारोह में नजर नहीं आए, जिसमें सेना में खाली पड़े शीर्ष पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई थी. ये पद हाल के बड़े भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के बाद खाली हुए हैं.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मौजूदगी में हुए एक अहम सैन्य कार्यक्रम से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) एयरफोर्स के दो शीर्ष अधिकारी गैर हाजिर दिखे. इनकी गैरमौजूदगी ने चीन की सेना में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को लेकर नई अटकलों को जन्म दे दिया है.
चीनी सरकारी टीवी चैनल CCTV पर दिखाए गए फुटेज में एयरफोर्स कमांडर जनरल चांग डिंगचिउ और एयरफोर्स के राजनीतिक कमिश्नर गुओ पुछियाओ सोमवार को हुए उस समारोह में नजर नहीं आए, जिसमें सेना में खाली पड़े शीर्ष पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई थी. ये पद हाल के बड़े भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के बाद खाली हुए हैं.
राष्ट्रपति शी जिनपिंग न सिर्फ चीन के राष्ट्रपति हैं बल्कि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (CMC) के अध्यक्ष भी हैं. CMC ही पीएलए की सर्वोच्च कमान है.
54 साल की उम्र में बने थे एयरफोर्स कमांडर
58 वर्षीय जनरल चांग डिंगचिउ को लंबे समय से चीन की सेना का उभरता सितारा माना जाता रहा है. अगस्त 2021 में उन्हें सिर्फ 54 साल की उम्र में एयरफोर्स कमांडर बनाया गया था जो अपने आप में एक रिकॉर्ड माना गया. वे कई सालों तक अपने रैंक में सबसे कम उम्र के अधिकारी रहे. हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, चांग का प्रोफाइल चीनी सर्च इंजन बैडू से पिछले हफ्ते से गायब है.
पीएलए की ओर से अब तक चांग की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. उनकी आखिरी सार्वजनिक मौजूदगी अक्टूबर में देखी गई थी जब वे कम्युनिस्ट पार्टी की सेंट्रल कमिटी की चौथी बैठक में शामिल हुए थे. वे इस शीर्ष नीति निर्धारण संस्था के पूर्ण सदस्य हैं. चांग की गैरहाजिरी ने पहले गायब हो चुके अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की याद दिला दी है. हाल के महीनों में पीएलए के थलसेना और नौसेना प्रमुख भी सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं और वे भी अक्टूबर में हुई पार्टी की अहम बैठक से नदारद थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








