
बिक गई पाकिस्तान की 'हवाई शर्मिंदगी' PIA, 9/11 की तर्ज पर विज्ञापन बनाकर दुनिया को डरा दिया था
AajTak
कई सालों तक पाकिस्तान के लिए फजीहत का सबब रहने वाला पाकिस्तान एयरलाइंस आखिरकरा बिक गया है. एक निवेशक ने इसे 135 अरब पाकिस्तानी रुपये में खरीदा. PIA अपने वजूद में कुप्रबंधन, करप्शन, विवादित विज्ञापन, सेफ्टी इश्यूज और खस्ता माली हालत की वजह से चर्चा में रहा.
पाकिस्तान का राष्ट्रीय एयरलाइंस पाकिस्तान एयरलाइंस आखिरकार बिक गया है. इस्लामाबाद में कॉम्पिटिटिव बिडिंग प्रोसेस के बाद इसे 135 अरब पाकिस्तानी रुपये में बेच दिया गया. पाकिस्तान तीन दशकों से अपने एयरलाइंस को बेचने की कोशिश कर रहा था. लेकिन लचर मैनेजमेंट, पुराने पड़ चुके फ्लीट और खस्ता हालत की वजह से कोई भी पूंजीपति इसपर पैसा लगाने को तैयार नहीं था.
कई सालों से पाकिस्तान के लिए राष्ट्रीय शर्मिंदगी की वजह बन चुके पाकिस्तान एयरलाइंस का निजीकरण सालों की फाइनेंशियल दिक्कतों और फेल रिवाइवल प्लान के बाद घाटे में चल रही एयरलाइन से बाहर निकलने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
प्राइवेटाइजेशन सेरेमनी इस्लामाबाद में हुई और इसमें तीनों प्री-क्वालिफाइड बिडर शामिल हुए. इनमें लकी सीमेंट, प्राइवेट एयरलाइन एयरब्लू और इन्वेस्टमेंट फर्म आरिफ हबीब शामिल थे.
'टेरर विज्ञापन' के लिए तीखी आलोचना
इस साल के शुरुआत में पाकिस्तान एयरलाइंस ने अपना एक ऐसा विज्ञापन जारी किया था. जिससे लोगों को 9/11 आतंकी हमले की याद आ गई थी. इस विज्ञापन में पीआईए के एक प्लेन को एफिल टावर की तरफ उड़ता हुआ दिखाया गया था.
यह विज्ञापन पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्रांस की राजधानी के लिए फ्लाइट्स फिर से शुरू होने पर जारी किया गया था. इसका कैप्शन था "पेरिस, हम आज आ रहे हैं."

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.






