
'हम कट्टर ईमानदार, रुकेंगे नहीं' ,CBI रेड के बाद आया मनीष सिसोदिया का बयान
AajTak
मनीष सिसोदिया ने अपने घर पर पड़ी सीबीआई रेड के बाद सीधे-सीधे केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हमने कुछ गलत नहीं किया है, कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है. इसलिए हम डर नहीं रहे हैं. हम जानते हैं कि सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है. सीबीआई को ऊपर से यूज किया जा रहा है, ऊपर से कंट्रोल किया जा रहा है.
शराब घोटाले में सीबीआई की रडार पर आए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर शुक्रवार को सीबीआई ने 14 घंटे तक रेड की. सुबह शुरू हुई रेड देर रात तक चली. जांच के दौरान CBI की टीम ने कुछ सीक्रेट डॉक्यूमेंट भी बरामद किए. इस मामले में सीबीआई की FIR ने सिसोदिया की मुसीबत बढ़ा दी है.
सीबीआई की रेड के बाद देर रात मनीष सिसोदिया का पहला बयान सामने आया. उन्होंने सीधे-सीधे केंद्र सरकार पर हमला बोला. सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई की टीम मेरा कंप्यूटर और पर्सनल मोबाइल सीज करके ले गई. मैंने और मेरी फैमिली ने जांच में पूरा सहयोग दिया. आगे भी जांच होगी तो सहयोग देते रहेंगे. हमने कुछ गलत नहीं किया है, कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है. इसलिए हम डर नहीं रहे हैं.
सिसोदिया ने आगे कहा कि हम जानते हैं कि सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है. सीबीआई को ऊपर से यूज किया जा रहा है, ऊपर से कंट्रोल किया जा रहा है. सब लोग जानते हैं कि किस तरह सीबीआई को कंट्रोल करके दिल्ली सरकार के अच्छे काम रोकने की कोशिश की जा रही है.
दिल्ली के डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि हम कट्टर ईमानदार हैं. पिछले 7-8 साल, जब से राजनीति में आए हैं, ईमानदारी की राजनीति करते हैं. हमने कहीं कुछ गलत नहीं किया और आगे भी ऐसे ही काम करते रहेंगे. बहुत ईमानदारी से दिल्ली में स्कूल बनाए हैं. लाखों बच्चों का भविष्य संवारा है. ईमानदारी से काम करते हुए अस्पताल बनवाए हैं. लाखों लोगों को इलाज मिला है. लाखों लोगों की दुआएं, लाखों बच्चों और उनके पेरेंट्स की दुआएं हैं. हम उनके लिए काम करते रहेंगे.
सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई का जितना दुरुपयोग करना चाहे कर ले, हमने कुछ गलत नहीं किया, वे हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते. ये लाख रोकने की कोशिश करें, लेकिन स्कूल का काम, लोगों को अच्छी शिक्षा देने का काम, अच्छा इलाज देने का काम दिल्ली सरकार रोकेगी नहीं.
बता दें कि इस मामले में सिसोदिया को सिर्फ एक आरोपी नहीं माना जा रहा है, बल्कि मुख्य आरोपी के तौर पेश किया जा रहा है. सीबीआई की FIR में मनीष सिसोदिया का नाम सबसे ऊपर है, बाकी आरोपियों के नाम नीचे आ रहे हैं. ऐसे में जांच का केंद्र मनीष सिसोदिया पर ही रहने वाला है. वैसे डिप्टी सीएम के सामने चुनौती ये भी है कि जो उनके करीबी हैं, उन पर कमीशन लेकर शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने का आरोप लग गया है. सीबीआई को इसके भी कुछ पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









