
हम उसके बिना मर जाएंगे सर..! सिरफिरे आशिक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, बाइक से लोगों को मारी टक्कर
AajTak
बिहार के पटना में एक सिरफिरे आशिक ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया. उसने बाइक से कई लोगों को टक्कर मारी, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने पकड़ा तो वह चीख-चीखकर अपने प्यार की अधूरी कहानी सुनाने लगा. इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई.
'हम गरीब हैं तो क्या हम प्यार नहीं कर सकते... हम उससे शादी भी कर सकते हैं. मेरा गलती क्या है. यही न कि हम उससे प्यार किए. वो भी हमसे प्यार करती है. हम उसके बिना मर जाएंगे सर...!' यह बातें एक युवक ने बीच सड़क पर हंगामा करते हुए पुलिस से कहीं. इस युवक ने स्पोर्ट्स बाइक से कई लोगों को टक्कर मार दी. वहीं एक महिला को ऐसा धक्का मारा कि वो बुरी तरह घायल हो गई. युवक को जब पुलिस ने पकड़ा तो सड़क पर हंगामा करने लगा.
दरअसल, इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जो पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. युवक ने बाइक से एक महिला और उसके बच्चे को टक्कर मार दी. इसके बाद वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ लिया. युवक ट्रैफिक पुलिस के काबू में नहीं आ रहा था. इसके बाद सूचना पत्रकार नगर थाने को दी गई. पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची.
चीख-चीखकर सुना रहा था प्यार की अधूरी कहानी
पुलिस पहुंची तो युवक बीच सड़क पर चीख-चीख का अपने प्यार की अधूरी कहानी सुनाने लगा. पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की. युवक चिल्लाता रहा. युवक कहता रहा कि मेरी उम्र 18 से कम है, गर्लफ्रेंड की उम्र भी 18 से कम है. हम दोनों अगर भागकर शादी करेंगे तो अच्छा नहीं लगेगा, लेकिन उसके घरवाले नहीं समझते हैं. उसका भाई हमको धमकी देता है. पुलिस किसी तरह युवक को काबू में कर थाने ले गई.
मामले को लेकर क्या बोली पुलिस?
महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बताया कि हम लोग ड्यूटी कर रहे थे. उसी दौरान युवक अपनी बाइक से लोगों को टक्कर मारते हुए दिखा. उसने एक महिला को ऐसी टक्कर मारी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई. युवक मोमोज के दुकान से चाकू उठाकर हंगामा करने लगा. किसी लड़की का नाम लेकर उससे शादी करवाने की जिद करने लगा.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









