
'हमेशा के लिए साथ...' IAS अतहर की दुल्हनिया महरीन काजी का खूबसूरत वीडियो
AajTak
IAS अतहर आमिर खान ने शादी की तैयारियों से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे उनकी होने वाली पत्नी महरीन काजी ने अपने हाथों में अतहर के नाम की मेहंदी रचाई है. वेडिंग ड्रेस में दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं.
IAS अतहर आमिर खान और डॉ महरीन काजी शादी करने जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर कपल की फोटोज और वीडियो छाए हुए हैं. उनकी शादी की तैयारियों से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महरीन ने अपने हाथों में अतहर के नाम की मेहंदी रचाई है. वेडिंग ड्रेस में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं.
बता दें कि कपल ने जुलाई में सगाई की थी, जिसके बाद से ही दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं. अब महरीन काजी की तस्वीर शेयर करते हुए IAS अतहर ने लिखा- हमेशा, हमेशा के लिए साथ.
अब ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. अतहर आमिर खान और महरीन काजी की शादी में फोटोग्राफी की जिम्मेदारी लेवल अप स्टूडियो संभाल रहा है. इन्होंने ही इंस्टाग्राम पर अतहर को टैग करते हुए महरीन की मेहंदी की तस्वीरें शेयर की हैं.
इस वीडियो में उनकी होने वाली पत्नी महरीन हाथों में मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं. वीडियो सामने के आने के बाद फैंस उन्हें हैप्पी मैरिड लाइफ की बधाइयां दे रहे हैं.
वीडियो में महरीन पीले रंग का लहंगा पहने और हाथों में अतहर के नाम की मेहंदी लगाए हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने लहंगे की मैचिंग वाली डिजाइनर ज्वैलरी को भी कैरी किया है. महरीन गले में नेकलेस और कानों में झुमके पहने बेहद सुंदर लग रही हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










