
हमेशा के लिए बंद हुआ Twitter! Elon Musk का बड़ा दांव, अब सबकुछ X
AajTak
Twitter का नाम बदलकर अब X कर दिया है और अब कंपनी ने ट्विटर हैंडलकर को बदलकर @X कर दिया है. Twitter और उससे संबंधित अन्य अकाउंट के हैंडल के नाम भी बदले जा रहे हैं, जिनमें से कई अकाउंट के बदल चुके हैं.
एलॉन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है, इस प्लेटफॉर्म पर बदलावों की बाढ़ सी आ गई है. हर दिन आपको ट्विटर एक नए रूप में मिलेगा. कभी इसकी सर्विसेस को बदल दिया जाता है, तो कभी इसके लोगो को. अब ट्विटर का नाम ही बदल दिया गया है. Twitter का नाम बदलकर X कर दिया है.
कंपनी Twitter के मेन अकाउंट और उससे संबंधित दूसरे अकाउंट के नाम को X के साथ बदल रही है. नाम बदलने का ऑफिशियल ऐलान सोमवार को हुआ, जहां सबसे पहले ट्विटर अकाउंट का नाम बदलकर X कर किया था. इसके बाद प्लेटफॉर्म के लोगो को भी X से रिप्लेस कर दिया गया. अब ट्विटर के हैंडल को भी X कर दिया है.
बीते शनिवार देर रात को Elon Musk ने इस बदलाव के संकेत दिए थे और बताया था कि जल्द ही नए नाम और लोगो को लाइव किया जाएगा. ट्विटर और उससे संबंधित दूसरे अकाउंट के हैंडल भी अब X से रिप्लेस किए जा रहे हैं. इसमें बिजनेस, सपोर्ट, क्रिएटर्स और स्पोर्ट्स जैसे ट्विटर हैंडल्स शामिल हैं.
मस्क की कंपनी ने about.twitter.com को भी बदलकर about.X.com कर दिया है. वहीं अगर आप X.com को ओपन करेंगे, तो ये URL आपको रिडायरेक्ट करके Twitter.com पर ले जाएगा. हालांकि अभी भी Twitter का मेन URL वही पुराना यानी twitter.com ही है.
इसके साथ ही कंपनी ने Twitter के पुराने आधिकारिक हैंडल को बंद कर दिया है. कंपनी ने उस हैंडल के Bio में लिखा है कि ये अकाउंट अब एक्टिव नहीं है. ज्यादा अपडेट्स के लिए @x को फॉलो करें.
Twitter खरीदने के समय ही मस्क ने अपना प्लान क्लियर कर दिया था. उन्होंने कहा था कि Twitter को खरीदना X की शुरुआत के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा.Twitter काफी समय से नुकसान में रहा है और Elon Musk इसे एक प्रॉफिटेबल कंपनी बनाना चाहते हैं. यही वजह है कि Twitter डील होने के बाद से कंपनी में लगातार बदलाव किया जा रहा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










