
'हमें गद्दारों का अभिशाप न मिला होता तो...', बालासाहेब के जन्मशताब्दी कार्यक्रम में शिंदे पर बरसे उद्धव ठाकरे
AajTak
उद्धव ठाकरे ने मुंबई में अपने कार्यकर्ताओं के संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि आपने उन ताकतों को रोका जो ठाकरे नाम को खत्म करना चाहती थीं. यह सिर्फ महाराष्ट्र ही कर सकता है.
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार शाम को बालासाहेब ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष के मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विरोधियों और पार्टी से अलग हुए बागियों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ठाकरे परिवार को खत्म करने की कई कोशिशें हुईं, लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सका.
उद्धव ठाकरे ने कहा, “आज बालासाहेब के शताब्दी वर्ष की शुरुआत है. हमारे राजनीतिक सफर में उतार-चढ़ाव आए, लेकिन हमें यह सिखाने की जरूरत नहीं कि मुश्किल हालात में कैसे टिके रहना है. मैंने और राज ने संघर्ष देखा है.”
उन्होंने कहा कि उनके दादा के समय से ठाकरे परिवार की एक गौरवशाली विरासत रही है. कई लोग हमारे नाम को मिटाने आए, लेकिन नाकाम रहे. अगर हमें गद्दारों का अभिशाप न मिला होता, तो महाराष्ट्र का इतिहास और भी गौरवशाली होता.
उद्धव ठाकरे ने मुंबई में अपने कार्यकर्ताओं के संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि आपने उन ताकतों को रोका जो ठाकरे नाम को खत्म करना चाहती थीं. यह सिर्फ महाराष्ट्र ही कर सकता है.
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सबसे ज्यादा पीड़ा इस बात की है कि बाहरी लोग नहीं, बल्कि अपने ही लोग गद्दार निकले जो हमें खत्म करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं. वोट खरीदे जा सकते हैं, लेकिन आत्मा और जज़्बा नहीं खरीदा जा सकता. आज भी जो जिंदा हैं, वे मेरे साथ हैं. उन्होंने दो टूक कहा कि बालासाहेब ने महाराष्ट्र को सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि जीने का तरीका सिखाया.
अपने संबोधन में उद्धव ठाकरे ने सत्ता के सौदों की ओर इशारा करते हुए कहा, “मैं भी उनके साथ जा सकता था, 50 खोखे या उससे ज्यादा ले सकता था. लेकिन तब मैं बालासाहेब का नाम नहीं ले पाता. हम मुट्ठी भर भी रह जाएं, तब भी मैं इन गद्दारों और व्यापारियों के खिलाफ लड़ता रहूंगा.”

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बाइक टैक्सी चालक द्वारा महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. दरअसल, 12 मार्च को रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा जा रही महिला के साथ चालक ने कथित तौर पर बदसलूकी की और विरोध करने पर धमकी दी. शिकायत के बाद के.एन.के. मार्ग थाने में केस दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है.

गुजरात के राजकोट में कर्ज से परेशान एक युवक ने पैसे कमाने का ऐसा रास्ता चुना, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने का तरीका सीखा. अपने कमरे में ही प्रिंटर-स्कैनर और A-4 पेपर से नकली करेंसी तैयार करने लगा. हालांकि वह इन नोटों को बड़े पैमाने पर बाजार में उतार पाता, उससे पहले ही राजकोट एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

ईरान और इजरायल युद्ध के चलते भारत में एलपीजी संकट गहरा गया है. इससे आम लोग LPG सिलेंडर के लिए परेशान हैं क्योंकि एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है. इन परिस्थितियों में Chandigargh में इंडक्शन स्टोव की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि लोग गैस की कमी के कारण वैकल्पिक स्रोतों की ओर बढ़ रहे हैं. देखें ये रिपोर्ट.

पुणे के दिघी इलाके में लिफ्ट में हुई एक लापरवाही ने कुछ मिनटों के लिए सबकी सांसें रोक दीं. एक महिला के साथ लिफ्ट में जा रही कुछ महीने की मासूम बच्ची का हाथ अचानक दरवाजे में फंस गया, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए. काफी कोशिशों के बाद बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

कोलकाता में भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, हिंसा और कटमनी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ब्रिगेड रैली से 'नए बंगाल की क्रांति' शुरू हो गई है और 'निर्मम सरकार' का अंत तय है. मोदी ने आरोप लगाया कि रैली रोकने के लिए रास्ते बंद किए गए और पोस्टर फाड़े गए. उन्होंने कहा कि बदलाव की आंधी को अब कोई नहीं रोक सकता और बंगाल में कानून का राज लौटेगा.

अहमदाबाद में एक खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. निकोल इलाके में एक कार चालक ने बुजुर्ग को कार की बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी. बुजुर्ग लगातार कार रोकने की गुहार लगाते रहे, लेकिन चालक नहीं रुका. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है.

बीजेपी असम विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरशोर से कर रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम का दौरा कर कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. सिलचर में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने असम के लिए 47 हजार 600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा की है. .






