
हमास ने 20 मिनट में दागे 5 हजार रॉकेट, 35 को किया किडनैप... अब इजरायल का 'Iron Swords' से ताबड़तोड़ पलटवार
AajTak
'युद्ध की स्थिति' की घोषणा करने के बाद इजरायल ने फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के खिलाफ ऑपरेशन आयरन स्वोर्ड्स लॉन्च किया है. इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि हम युद्ध में हैं और हम इसे जीतेंगे, हमारे दुश्मन (हमास) को ऐसी कीमत चुकानी पड़ेगी, जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं होगा.
आतंकी संगठन हमास की ओर से दागे गए 5000 रॉकेट के जवाब में इजरायल ने 'ऑपरेशन आयरन स्वार्ड्स' लॉन्च किया है. इजरायल के कई लड़ाकू विमान गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर बमबारी कर रहे हैं. इजरायली वायु सेना ने गाजा पट्टी में कई स्थानों पर हमास को निशाना बनाते हुए एक साथ दर्जनों लड़ाकू विमान को जंग में उतार दिया है.
इससे पहले फिलिस्तीनी आतंकियों द्वारा इजरायल के कई रिहायशी इलाकों पर रॉकेट दागने के बाद इजरायल ने 'युद्ध की स्थिति' की घोषणा की थी. समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, इजराइल रेस्क्यू सर्विस ने बताया है कि हमास के इस हमले में कम से कम 22 इजराइली नागरिकों की मौत हुई है.
वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अब एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि उनका देश इस युद्ध को जीतेगा. उन्होंने कहा है कि हम युद्ध में हैं और हम इसे जीतेंगे, हमारे दुश्मन (हमास) को ऐसी कीमत चुकानी पड़ेगी, जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं होगा. "
इजरायली सेना के प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि यह एक कम्बाइंड ग्राउंड अटैक था, जिसे पैराग्लाइडर, समुद्री और जमीनी माध्यम से किया गया. अभी हम गाजा पट्टी के आसपास कुछ जगहों पर लड़ रहे हैं. हमारी सेनाएं अभी जमीन पर लड़ रही हैं."
आतंकियों का सफाया करने का आदेशः इजरायली पीएम
ऑपरेशन आयरन स्वोर्ड्स की घोषणा करते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है, " ये कोई मामूली ऑपरेशन नहीं है. हमास ने हमारे ऊपर हमला किया है और मैंने आदेश दिया है कि आतंकियों का सफाया किया जाए. हम आतंकियों और दुश्मनों को ऐसा सबक सिखाएंगे जिसकी उम्मीद उन्होंने कभी नहीं की होगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






