
'हमास ने बड़ी गलती कर दी है...,' जवाब देने उतरे इजरायल के फाइटर जेट, गाजा को बमों से पाट दिया
AajTak
फिलिस्तीन ने इजरायल पर हमला कर दिया है. फिलिस्तीन के आतंकी समूह हमास ने शनिवार को इजरायल पर 20 मिनट में 5000 रॉकेट दागे. इतना ही नहीं, हमास ग्रुप ने इजरायल में घुसपैठ की और वहां सेना के वाहन कब्जा लिए. वहां 5 सैनिकों को किडनैप कर लिया. इतना ही नहीं, हमास के आतंकियों ने इजरायल में नागरिकों की गोली मारकर हत्या की है. इस हमले की भारत में इजरायल के अंबेसडर नोर गिलोन ने निंदा की है.
फिलिस्तीनी आर्म्स ग्रुप हमास ने शनिवार को गाजा पट्टी से रॉकेट हमलों की झड़ी लगा दी. ये हमले इजरायल पर किए गए हैं. हमास ने हमलों की जिम्मेदारी ली और इसे इजरायल के खिलाफ सैन्य कार्रवाई बताया है. हमास ने गाजा पट्टी से करीब 20 मिनट में 5,000 रॉकेट दागे. इतना ही नहीं, इजरायल में घुसपैठ की और कुछ सैन्य वाहनों पर कब्जा कर लिया. इसके अलावा, इजरायल के पांच सैनिकों का अपहरण कर लिया है. हमलों में करीब 5 की मौत हुई है और 100 से ज्यादा घायल हुए हैं. इसके जवाब में इजरायल ने भी मोर्चा संभाल लिया है और गाजा पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं. इजरायली वायुसेना के दर्जनों लड़ाकू विमान गाजा पट्टी में कई जगहों पर आतंकवादी संगठन हमास के ठिकानों पर हमला कर रहे हैं. इस इलाके को बमों से पाट दिया है.
फिलिस्तानी हमले के बाद इजरायल के रक्षा मंत्री का बयान आया है. उन्होंने कहा, हमास ने आज सुबह इजरायल के खिलाफ युद्ध शुरू करके एक बहुत बड़ी गलती कर दी है. वहीं, इस घटना के बाद भारत में इजरायल के अंबेसडर नोर गिलोन ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने कहा, फिलिस्तीनी आतंकियों ने दोतरफा हमला किया है. जमीन और आसमान... दोनों तरफ से अटैक हुआ है. उन्होंने कहा, यहूदी अवकाश के दौरान इजरायल पर गाजा से संयुक्त हमला हो रहा है. हमास आतंकवादियों की तरफ से रॉकेट और जमीनी घुसपैठ की गई है. स्थिति सामान्य नहीं है, लेकिन इजरायल जीत हासिल करेगा.
'हमास ने बिना किसी चेतावनी के रॉकेट दागे'
बता दें कि इजरायल ने 'युद्ध की स्थिति' की घोषणा की है और क्षेत्र में फिलिस्तीनी ठिकानों पर हमला किया है. यरुशलम समेत पूरे इजरायल में हवाई हमले के सायरन बजाए गए हैं. शनिवार को फिलिस्तीन ने अपने नियंत्रण वाले इलाका गाजा से हमला कर दिया. हमास के एक वरिष्ठ सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने ऑपरेशन की शुरुआत की घोषणा की. उन्होंने फिलिस्तीनियों से आखिरी कब्जे के खिलाफ लड़ने का आग्रह किया. उसके बाद बिना किसी चेतावनी के रॉकेट हमले शुरू कर दिए. यह अटैक तब हुआ, जब इजरायल यहूदी अवकाश मना रहा था. दर्जनों आतंकवादियों ने गाजा पट्टी से सेडरोट के पास इजरायल में घुसपैठ की.
'इजरायल में घुसे हमास के आतंकी'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






