हमास ने गाजा शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने से बनाई दूरी, ट्रंप के प्रस्तावों को बताया बेतुका
AajTak
इजरायल और हमास के बीच 2 साल से चल रही जंग पर गाजा पीस प्लान के तहत ब्रेक लगा था, लेकिन इसमें बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हमास ने गाजा में प्रस्तावित शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने से दूरी बना ली है. इतना ही नहीं, हमास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावों को बेतुका बताया.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.