
हमास के ही रॉकेट हमले ने ली गाजा में 500 लोगों की जान? तस्वीरों से हुआ ये खुलासा
AajTak
गाजा के अल-अहली अस्पताल में मंगलवार रात हुए एक हमले में 500 लोगों की मौत हो गई है. हमास ने इजरायल पर हमला करने का आरोप लगाया है. वहीं, इजरायल का कहना है कि रॉकेट मिसफायर होकर अस्पताल पर गिर गया.
Gaza Hospital Attack: इजरायल, हमास या फिर इस्लामिक जिहाद... गाजा के अस्पताल पर हवाई हमला किसने किया? सब एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा है.
हमास का दावा है कि इस हमले में 500 लोग मारे गए हैं. हमास ने इजरायली सेना पर हवाई हमले का आरोप लगा है. दूसरी ओर, इजरायली सेना ने इस हमले के पीछे फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद का हाथ होने का दावा किया है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, जिस अस्पताल पर हमला हुआ, वो गाजा पट्टी के उत्तर में पड़ने वाले उन 20 इलाकों में से एक था, जहां से इजरायल ने लोगों को निकल जाने को कहा था.
बहरहाल, अस्पताल पर ये हमला अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के इजरायल दौरे से एक दिन पहले हुआ. शुरुआती विजुअल एविडेंस इस ओर इशारा करते हैं कि इस हमले में इजरायल का हाथ नहीं है.
ग्राउंड जीरो
इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो और फोटो साझा किए जा रहे हैं. इंडिया टुडे की OSINT टीम ने इन फोटो और वीडियो का एनालिसिस किया, ताकि कुछ अंदाजा लगाया जा सके.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











