
हमास के डिप्टी लीडर सालेह अल-अरूरी की बेरूत में इजरायली ड्रोन अटैक में मौत, लेबनान बोला- युद्ध में खींचने का प्रयास
AajTak
हमास के डिप्टी लीडर और अल-कासिम ब्रिगेड के कमांडर सालेह अल-अरूरी की बेरूत में एक ड्रोन अटैक में मौत हो गई है. हमास की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गई है. वहीं लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि इजरायल ने सालेह की हत्या की है. उन्होंने कहा कि इस घटना के जरिए लेबनान को युद्ध में खींचने का प्रयास है.
हमास और इजरायल के बीच युद्ध के करीब 3 महीने हो गए हैं. इजरायली सेना गाजा पट्टी में लगातार ग्राउंड ऑपरेशन में जुटी हुई है. हमास को लेबनान के संगठन हिज्बुल्ला का भी समर्थन मिला हुआ है और उसके टॉप लीडर वहीं शरण पाए हुए हैं. इस बीच खबर आई है कि बेरूत में हमास के डिप्टी लीडर सालेह अल-अरूरी की मौत हो गई है.
वहीं जब इसको लेकर न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इजरायली सेना से सवाल किया तो उसने कहा कि वह विदेशी मीडिया में आई खबरों का जवाब नहीं देती है. हालांकि हमास ने एल-अक्सा रेडियो के जरिए अरूरी की हत्या की पुष्टि कर दी है. हमास पोलित ब्यूरो के सदस्य इज्जत अल-शार्क ने इसे 'कायरतापूर्ण हत्या' बताया है.
सालेह अल-अरूरी हमास के पोलित ब्यूरों में एक सीनियर अधिकारी थे और इसकी सैन्य विंग, कासिम ब्रिगेड के संस्थापकों में से एक थे. इसी ब्रिगेड ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया था. अरूरी पर अमेरिका ने पिछले साल पांच मिलियन डॉलर के इनाम की घोषणा की थी.
गाजा में मरने वालों की संख्या 22 हजार के पार, इजरायल ने हमास के इस बड़े कमांडर को किया ढेर
सालेह समेत 6 लोगों की मौत
लेबनान की न्यूज एजेंसी ने दावा किया कि इजरायली ड्रोन ने मंगलवार रात दहियाह में हमास कार्यालय पर हमला किया, जिसमें कुल छह लोग मारे गए. इसमें सालेह-अल-अरूरी के साथ डॉक्टर समेत अन्य लोग शामिल हैं, जिनकी पहचान नहीं हो पाई.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








