
हमास के खिलाफ UN में सबूत देगा इजरायल, अस्पताल पर हमले के बाद अमेरिका ने लगाए प्रतिबंध
AajTak
गाजा के अल अहली अस्पताल पर एक अटैक हुआ. इसमें 500 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि इजरायल का कहना है कि ये हमला उसकी ओर से नहीं किया गया है, जबकि हमास ने इस अटैक के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है.
इजरायल और हमास के बीच पिछले 13 दिनों से जंग जारी है. हमास की ओर से शुरू की गई जंग का इजरायल ने करारा जवाब दिया है. इजरायली डिफेंस फोर्सेस गाजा पट्टी पर जमकर अटैक कर रहे हैं. इसी बीच गाजा के अल अहली अस्पताल पर एक अटैक हुआ. इसमें 500 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि इजरायल का कहना है कि ये हमला उसकी ओर से नहीं किया गया है, जबकि हमास ने इस अटैक के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. अब इजरायल की ओर से कहा गया है कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को सबूत देगा कि ये हमला इजरायल ने नहीं किया है. इजरायली विदेश मंत्री ने इसे लेकर बयान जारी किया है.इसके साथ ही अमेरिका ने हमास से जुड़े 9 सदस्यों और एक यूनिट पर प्रतिबंध लगाया है.
इजरायल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमास ने अत्याचार किए हैं. मैं इजराइल के लोगों से कहना चाहता हूं कि उनका साहस, उनकी प्रतिबद्धता, उनकी बहादुरी अद्भुत है. यह आश्चर्यजनक है. अमेरिकी फाइनेंशियल डिपार्टमेंट ने बुधवार को ईरान समर्थित फिलिस्तीनी समूह हमास से जुड़े 9 लोगों और एक यूनिट के खिलाफ आतंकवाद से संबंधित प्रतिबंध लगाए हैं. वहीं इजरायल सरकार ने आज दोपहर लेबनान की सीमा से 5 किलोमीटर तक बनी बस्तियों को खाली करने का आदेश दिया है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











