
हमास के खिलाफ बड़ी एयरस्ट्राइक, वेस्ट बैंक की अल अंसार मस्जिद पर इजरायल की बमबारी, देखें Photos
AajTak
इजरायल ने वेस्ट बैंक में स्थित अल अंसार मस्जिद पर भीषण बमबारी की है. इजरायल का दावा है कि इस मस्जिद में हमास के लड़ाके छिपे हुए थे और आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे. आईडीएफ ने इसकी कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं.
इजरायल और हमास के बीच जारी जंग का आज 16वां दिन है. इस बीच इजरायल ने हमास के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं. इजरायली लड़ाकू विमानों ने रविवार तड़के वेस्ट बैंक में एक मस्जिद पर एयर स्ट्राइक की. इजरायल का दावा है कि यहां हमास के लड़ाके छिपे हुए थे और इसका इस्तेमाल आतंकी हमलों की साजिश रचने के लिए किया जा रहा था.
फिलिस्तीनी डॉक्टरों ने बताया कि हमले में कम से कम एक शख्स की मौत हो गई है. इजरायल द्वारा हालिया दिनों में वेस्ट बैंक पर किया गया है दूसरा बड़ा हवाई हमला है.
आतंकी हमले की हो रही थी साजिश
इजरायल ने कहा कि जेनिन शरणार्थी शिविर केपास अल-अंसार मस्जिद के नीचे वाले परिसर में हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के वो लड़ाके रह रहे थे जिन्होंने हाल ही में इजरायल पर हमला किया था. इजरायली सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि यहां से हमास के लड़ाके एक आतंकवादी हमले की योजना बना रहे थे. सेना ने तस्वीरें जारी कीं जिसमें मस्जिद के नीचे एक बंकर का प्रवेश द्वार दिख रहा है. इजरायली सेना ने एक ग्राफिक्स भी जारी किया है जो दर्शाता है कि आतंकवादियों ने वहां हथियार कहां जमा किए हैं.
ये भी पढ़ें: इजरायल के आगे जंग में बेदम हुआ हमास, मुस्लिम देशों ने खींचे हाथ तो अब प्रोपेगेंडा वीडियो का सहारा
इजरायल ने जारी की तस्वीरें

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









