
'हमास की वजह से नहीं हो रहा समझौता...', गाजा में जारी युद्ध पर बोले इजरायली पीएम नेतन्याहू
AajTak
जेरूसलम में वीकली कैबिनेट मीटिंग के दौरान बोलते हुए नेतन्याहू ने कहा कि हालांकि इजरायल ने समझौते की प्रारंभिक रूपरेखा पर सहमति व्यक्त कर दी है, लेकिन हमास अभी भी और ज्यादा बदलावों की मांग कर रहा है.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने रविवार, 4 अगस्त को गाजा में युद्ध खत्म करने और इजरायली बंधकों को रिहा करने के लिए लंबे वक्त से रुके हुए समझौते के लिए हमास को दोषी ठहराया. यह समझौता 7 अक्टूबर को इजरायली सीमा पर हमले के साथ शुरू होने के 300 से ज्यादा दिनों बाद हुआ है.
जेरूसलम में वीकली कैबिनेट मीटिंग के दौरान बोलते हुए नेतन्याहू ने कहा कि हालांकि इजरायल ने समझौते की प्रारंभिक रूपरेखा पर सहमति व्यक्त कर दी है, लेकिन हमास अभी भी और ज्यादा बदलावों की मांग कर रहा है. इजराइल और गाजा पट्टी पर नियंत्रण रखने वाले इस्लामी समूह हमास के बीच सीमा पार से गोलीबारी रविवार को भी जारी रही.
हानिया की हत्या के बाद क्षेत्रीय तनाव
बुधवार को तेहरान में हमास के नेता इस्माइल हानिया की हत्या के बाद क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की वजह से समझौता होने की संभावना कम ही नजर आ रही है. एक दिन पहले ही बेरूत में इजरायली हमले में लेबनान के सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के टॉप मिलिट्री कमांडर फुआद शुक्र की मौत हो गई थी.
हमास और ईरान दोनों ने इजराइल पर हानिया की हत्या का आरोप लगाया है और जवाबी कार्रवाई करने का वादा किया है. इजराइल ने न तो इस हत्या की जिम्मेदारी ली है और न ही इससे इनकार किया है.
हमास की तरह हिजबुल्लाह को भी ईरान का समर्थन प्राप्त है और उसने भी हमास के नेता की हत्या के बाद बदला लेने की कसम खाई है. नेतन्याहू ने कैबिनेट बैठक में अपने मंत्रियों से कहा, "इजरायल राज्य ईरान के खिलाफ बहु-क्षेत्रीय युद्ध में है. हम उसके किसी भी हथियार पर जोरदार हमला कर रहे हैं."

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









