
'हमास की तरह करने होंगे हमले, PM और गृहमंत्री को करें टारगेट', आतंकी संगठन 'कश्मीर फाइट' की धमकी
AajTak
आतंकी समूह 'कश्मीर फाइट' की ओर से एक धमकी भरा लेटर सामने आया है. आतंकी समूह कश्मीर फाइट ने अपने सदस्यों से पर्यटकों, गैर-स्थानीय लोगों, सुरक्षा बलों को निशाना बनाने को कहा है. साथ ही टेररिस्ट ग्रुप ने अपने सदस्यों से प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को निशाना बनाने को कहा है.
आतंकी समूह 'कश्मीर फाइट' की ओर से एक धमकी भरा लेटर सामने आया है. आतंकवादी समूह ने आह्वान किया है कि जिस तरह हमास ने कुछ समय पहले इजरायल पर अटैक किया था, उसी तरह से हमले करने होंगे. आतंकी समूह कश्मीर फाइट ने अपने सदस्यों से पर्यटकों, गैर-स्थानीय लोगों, सुरक्षा बलों को निशाना बनाने को कहा है. साथ ही टेररिस्ट ग्रुप ने अपने सदस्यों से प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को निशाना बनाने को कहा है.
'कश्मीर फाइट' ने अपने आतंकियों से कहा है कि हाई-प्रोफाइल हस्तियों को निशाना बनाएं. संगठन ने धमकी भरे खत में लिखा है कि गाजा में हो रहा नरसंहार उन सभी लोगों के लिए आंखें खोलने वाला है, जो संयुक्त राष्ट्र या फिर अन्य मानवाधिकार समूहों और देशों से उम्मीदें रखते हैं.
मरी हुई खामोशी इन तथाकथित शांति के रक्षकों का जीवंत प्रमाण है. साथ ही कहा कि अगर ये पाखंडी गाजा नरसंहार के लिए तैयार हैं, तो HOJK के भविष्य के बारे में भी सोचें. अब समय आ गया है कि IIOJK में सशस्त्र प्रतिरोध लड़ाके अपनी रणनीति बदलें और अधिनायकवादी भारतीय शासन में और उसके आसपास हाई-प्रोफ़ाइल टारगटों पर ध्यान केंद्रित करें.
आतंकी संगठन ने अपने लेटर में कहा है कि यह एक ख़तरनाक स्थिति है और सशस्त्र प्रतिरोध लड़ाके को बाहर आना होगा और ठीक उसी स्थान पर हमला करना होगा, जहां यह सबसे ज्यादा पीड़ा पहुंचाता है. टारगेट पर ध्यान केंद्रित करें और समूहों को तैनात करें.
आतंकी संगठन 'कश्मीर फाइट' ने दी ये धमकी
1- हाई-प्रोफाइल व्यक्तित्व, जिनका प्रभाव प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से IIОЈК से संबंधित है 2- भारतीय शासन में स्ट्रैटेजिक संस्थाओं को टारगेट करें. 3- बड़ा सोचो और अपनी बंदूकें प्रधानमंत्री, कब्जे वाले शासन के HM के लिए तैयार रखें. 4- सुरक्षा एजेंसियों के कार्यालयों में तनाव पैदा करें. 5- उन पर्यटकों को टारगेट करें, जिनके माध्यम से कब्जाधारी शासन IHOJK में नकली सामान्य स्थिति दिखाने की कोशिश करता है. 6- उन गैर-स्थानीय लोगों की पहचान करें और उन्हें टारगेट करें जो IIOJK में सर्विस करते हैं. 7- जहां सबसे ज्यादा दर्द होता है, वहां सड़कों पर खून बहाएं. 8- HOJK में फैले खून की हर बूंद का बदला IIOJK के बाहर लें. 9- किसी भी बात में अस्पष्टता न रखें, जो किया है उसे बताएं कि ऐसा क्यों किया गया है. हर शॉट में स्पष्ट रहें.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







