
हमास का टॉप लीडर ढेर, हिजबुल्लाह के शीर्ष कमांडर का भी काम तमाम... इजरायल के टारगेट पर अब कौन?
AajTak
इजरायल ने पहले ही कह दिया था कि 7 अक्टूबर के गुनहगार चलती-फिरती लाश हैं. आज नहीं तो कल उनका अंत आएगा. एक-एक कर इजरायल अपने दुश्मनों का सफाया करता जा रहा है. लेकिन उसका सबसे बड़ा बदला आज बुधवार को पूरा हुआ है. इजरायल ने उस हमास के मुखिया इस्माइल हानिया को मार गिराया है, जिसे अमेरिका ने स्पेशल डेजिनेटेड टेरेरिस्ट घोषित कर रखा था.
इजरायल ने 7 अक्टूबर को अपनी घरती पर हुए सबसे बड़े आतंकी का सबसे बदला ले लिया है. कारण, इजरायल ने उस शख्स को उसी के घर में घुसकर मार गिराया, जिसे 7 अक्टूबर के हमले का सरगना बताया जाता है. दरअसल, इजरायल ने उस हमास के मुखिया इस्माइल हानिया को मार गिराया है, जिसे अमेरिका ने स्पेशल डेजिनेटेड टेरेरिस्ट घोषित कर रखा था. हानिया आमतौर पर कतर में रहता था, लेकिन शांति वार्ता के सिलसिले में उसका ईरान और टर्की आना जाना लगा रहता था. वो तेहरान ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आया था. यहां वो ईरान के सुप्रीम नेताओं से भी मिला था, लेकिन उसने शायद ही सोचा होगा कि चंद घंटे बाद इजरायल उसके वजूद का खात्मा कर देगा.
इजरायल ने हालांकि अब तक हानिया पर हमले को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन हमास ने अपने बयान में कहा है कि इजरायल के हमले में तेहरान में हमास का मुखिया मारा गया. यानी, हमास के मुखिया को इजरायल ने उसी के घर में घुसकर मार डाला और वो भी उस तेहरान में, जहां हानिया घुस को महफूज समझता था. इस हमले के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या के बाद इजरायल को कड़ी सजा देने की की कसम खाई है. सरकारी समाचार एजेंसी इरना को दिए गए एक बयान में उन्होंने कहा, “इस कार्रवाई के साथ, अपराधी और आतंकवादी इजरायली शासन ने अपने लिए कठोर सजा की ज़मीन तैयार कर ली है, और हम इस खून का बदला लेना अपना कर्तव्य समझते हैं क्योंकि वो इस्लामी गणतंत्र ईरान के क्षेत्र में शहीद हुआ था.”
यह भी पढ़ें: 'कायरतापूर्ण हत्या का जवाब....', हानिया की मौत पर भड़का हमास, इजरायल को दी ऐसी धमकी!
ऐसे मारा गया हमास चीफ हानिया
बता दें कि इजरायल ने पहले ही कह दिया था कि 7 अक्टूबर के गुनहगार चलती-फिरती लाश हैं. आज नहीं तो कल उनका अंत आएगा. एक-एक कर इजरायल अपने दुश्मनों का सफाया करता जा रहा है. लेकिन उसका सबसे बड़ा बदला आज बुधवार को पूरा हुआ है. पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर 75 वर्षों में सबसे बड़ा हमला हमास ने किया था, जिसमें 1200 इजरायली मारे गए थे. हमास चीफ इस्लाइल हानिया उस वक्त कतर में था और उसने इस हमले का जश्न मनाया था. कल वो कतर से ईरान आया, जहां नए राष्ट्रपति के शपथग्रहण में शामिल हुआ. ईरान के राष्ट्रपति के अलावा सुप्रीम लीडर से मिला. और कल रात 2 बजे जब वो उत्तरी ईरान में बेहद सुरक्षित ठिकाने में सो रहा था तब हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल के हमले में वो मारा गया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








