
हमास इजरायल को आज सौंपेगा बंधकों का दूसरा बैच, युद्धविराम समझौते के तहत कल छोड़े थे 24 होस्टेज
AajTak
कल रिहा किये गये इजरायली बंधकों में पांच बुजुर्ग महिलाओं और चार बच्चों समेत उनके परिवार के सदस्य शामिल थे. बदले में, 39 फिलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों को इजरायली जेलों से रिहा कर दिया गया. इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते पर सहमति के तहत अगले कुछ दिनों में हमास 50 बंधकों को रिहा करेगा.
गाजा में चार दिवसीय युद्धविराम के बदले 24 बंधकों के पहले बैच को रिहा किए जाने के एक दिन बाद हमास ने बंधकों के दूसरे बैच की सूची इजरायल को सौंप दी है. इन बंधकों को हमास आज रिहा कर सकता है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय के एक बयान के अनुसार, सुरक्षा अधिकारी हमास से प्राप्त बंधकों की सूची की जांच कर रहे हैं.
हमास ने गत 7 अक्टूबर को गाजा पट्टी से लगे इजरायली इलाकों में धावा बोल दिया था. जमीन, समुद्र और आसमान से किए गए इस हमले के जवाब में इजरायली एयरफोर्स ने गाजा पर बमबारी करनी शुरू की थी. इसके कुछ दिनों बाद इजरायली सेना ने हमास के आतंकी ढांचे को खत्म करने के लिए गाजा में ग्राउंड ऑपरेशन चलाया. एक महीने से ज्यादा समय से जारी इस युद्ध में अब तक गाजा में लगभग 14000 और इजरायल में लगभग 1200 लोग मारे गए हैं.
हमास ने 7 सप्ताह की कैद के बाद 24 बंधक रिहा किए
हमास ने इजरायल के साथ हुए चार दिवसीय युद्धविराम समझौते के तहत शुक्रवार को 24 बंधकों को 7 सप्ताह की कैद के बाद केरेम शालोम क्रॉसिंग पर रिहा कर दिया. हमास ने 7 अक्टूबर को अपने हमले के दौरान 200 से अधिक इजरायली नागरिकों को बंधक बनाया था. कैदियों की अदला-बदली के पहले चरण में हमास ने 13 इजरायली, थाईलैंड के 10 और एक फिलिपिनो नागरिक सहित कुल 24 बंधकों को रिहा किया.
अगले कुछ दिनों में हमास 50 बंधकों को रिहा करेगा
रिहा किये गये इजरायली बंधकों में पांच बुजुर्ग महिलाओं और चार बच्चों समेत उनके परिवार के सदस्य शामिल थे. बदले में, 39 फिलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों को इजरायली जेलों से रिहा कर दिया गया. इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते पर सहमति के तहत अगले कुछ दिनों में हमास 50 बंधकों को रिहा करेगा. हमास ने शुक्रवार को बंधकों को दक्षिणी गाजा के खान यूनिस के एक अस्पताल में इंटरनेशनल रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्यों को सौंपा, जो इन्हें लेकर गाजा-इजिप्ट बॉर्डर पर स्थित केरेम शालोम क्रॉसिंग आए और इजरायली रक्षा बलों के हवाले किया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








