
हमास-इजरायल की जंग को लेकर सऊदी अरब में खलबली, यूएई ने भी किया बड़ा ऐलान
AajTak
मुस्लिम देश यूएई ने फिलिस्तीनी नागरिकों के लिए दो करोड़ डॉलर की मदद की घोषणा की है. ऐसे में यह जानना महत्वपूर्ण हो जाता है कि इस्लामिक और अरब देशों में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले सऊदी अरब भी फिलिस्तीन के मुद्दे पर लगातार बैठकें कर रहा है.
शनिवार को हमास द्वारा इजरायल के शहर पर रॉकेट दागने के बाद से फिलिस्तीन और इजरायल के बीच खौफनाक जंग जारी है. हमास के हमले के बाद इजरायल गाजा पट्टी पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है. इस लड़ाई को लेकर दुनिया भर के देशों ने प्रतिक्रिया दी है.
अमेरिका ने इजरायल की मदद करते हुए अपना गोला-बारूद से लैस प्लेन भेजा है. तमाम पश्चिमी देशों ने इजरायल का समर्थन किया है. वहीं, इस्लामिक देश फिलीस्तीन की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. जहां सऊदी अरब लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे पर बातचीत कर रहा है तो दूसरी तरफ मिस्र ने फिलीस्तीन को मानवीय सहायता भेजने का ऐलान किया है.
UAE ने फिलिस्तीन के लिए दो करोड़ डॉलर की मदद की घोषणा की
यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने फिलिस्तीनी नागरिकों के लिए दो करोड़ डॉलर की मदद की घोषणा की है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह सहायता राशि निकट भविष्य में संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी के माध्यम से फिलिस्तीन को दी जाएगी. इस सहायता राशि का मकसद फिलिस्तीन के जरूरतमंद लोगों को तत्काल राहत और सहायता प्रदान करना है. हालांकि, यूएई ने इजरायल पर हमास के हमले की कड़ी निंदा की है.
सऊदी अरब इस्लामिक दुनिया का नेतृत्व करता रहा है. हमास और इजरायल की जंग को लेकर भी सऊदी में सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिल रही है. इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी जंग को लेकर सऊदी अरब ने मंगलवार को 57 मुस्लिम देशों के संगठन ऑर्गनाइजेशन ऑफ कोऑपरेशन (ओआईसी) की आपात बैठक बुलाने की मांग की है.
OIC में सऊदी अरब और उसके सहयोगी देशों का दबदबा माना जाता है. इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर शांति और सद्भाव बनाते हुए मुसलमानों की सुरक्षा करना है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









