
'हमारे पास और भी जरूरी काम हैं...', बॉम्बे हाईकोर्ट का मराठा आंदोलन के खिलाफ PIL पर तत्काल सुनवाई से इनकार
AajTak
ये याचिका इसलिए दायर की गई है क्योंकि मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल की ओर से मुंबई में आंदोलन का ऐलान किया गया है. मराठा आरक्षण कार्यकर्ता जारंगे पाटिल ने हाल ही में घोषणा की कि 20 जनवरी को आंदोलनकारी महाराष्ट्र के जालना जिले से मुंबई की ओर मार्च करेंगे और बीड, अहमदनगर, पुणे से गुजरते हुए मुंबई के आजाद मैदान पहुंचेंगे.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया. इसमें मुंबई में मराठा आरक्षण के मुद्दे पर हड़ताल और विरोध प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी. ये याचिका इसलिए दायर की गई है क्योंकि मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल की ओर से मुंबई में आंदोलन का ऐलान किया गया है.
हाईकोर्ट ने कहा, “हम इस आशंका के आधार पर मामलों पर विचार करना शुरू नहीं कर सकते कि 1-2 करोड़ लोग बॉम्बे में इकट्ठा होने वाले हैं. हमारे पास और भी जरूरी काम हैं. अधिकारियों के पास जाओ. हम यहां कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए नहीं बैठे हैं."
दरअसल, याचिकाकर्ता हेमंत पाटिल का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील आरएन कछवे ने याचिका का तत्काल सुनवाई के लिए उल्लेख किया था. कछवे ने तर्क दिया कि जारांगे-पाटिल के नेतृत्व में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में लगभग 1-2 करोड़ लोगों के इकट्ठा होने की संभावना है.
मुख्य न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति आरिफ डॉक्टर की पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसी सभाओं की अनुमति पर निर्णय लेना अधिकारियों का विशेषाधिकार है, न कि अदालत का. कोर्ट को इस सबमें मत लपेटो. कोर्ट ने पूछा कि आखिर ऐसे मामलों में क्या किया जा सकता है?
कोर्ट ने आगे कहा कि वह शहर और राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए एक जिम्मेदार नहीं है और याचिकाकर्ता को कार्रवाई करने के लिए उचित अधिकारियों से संपर्क करने का निर्देश दिया.
बता दें कि राज्य भर में मराठा आंदोलन हो रहे हैं जिसमें मराठा समुदाय सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग कर रहा है. मराठा आरक्षण कार्यकर्ता जारंगे पाटिल ने हाल ही में घोषणा की कि 20 जनवरी को आंदोलनकारी महाराष्ट्र के जालना जिले से मुंबई की ओर मार्च करेंगे और बीड, अहमदनगर, पुणे से गुजरते हुए मुंबई के आजाद मैदान पहुंचेंगे.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








