
'हमारे ऊपर कब बम गिर जाए, पता नहीं है', यूक्रेन में फंसी भारतीय छात्रा ने बयां किया दर्द
AajTak
रूस के हमले के कारण यूक्रेन में भारी तबाही हुई है. यूक्रेन में करीब 16 हजार भारतीय फंसे हैं. हरियाणा के फतेहाबाद की सुप्रिया और निशा भी यूक्रेन में फंसी हैं और सरकार से वापस लाने की गुहार लगा रही हैं.
रूस के हमले से यूक्रेन पस्त है. एक के बाद एक यूक्रेन के तमाम बड़े शहरों और रक्षा ठिकानों को रूस ने निशाना बनाया. राजधानी कीव को चारों ओर से घेर लिया गया है. परमाणु प्लांट चेरनोबिल पर भी रूस का कब्जा है. यूक्रेन के राष्ट्रपति के मुताबिक, 137 लोगों की जान चली गई. जबकि यूक्रेन के दावा है कि 50 रूसी सैनिक भी मारे गए.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










