
हमले से 5 दिन पहले फेसबुक पर मिली थी चंद्रशेखर आजाद को मारने की धमकी, फिर कहा- अगली बार नहीं बचोगे
AajTak
चंद्रशेखर आजाद को हमले से 5 दिन पहले फेसबुक पर धमकी दी गई थी. क्षत्रिय ऑफ अमेठी नाम से बने पेज द्वारा शेयर एक पोस्ट में कहा गया था, चंद्रशेखर रावण को जिस दिन भी मारेंगे अमेठी के ठाकुर मारेंगे. वह भी बीच चौराहे पर.'वहीं, गुरुवार को इसी पेज पर फिर से एक धमकी दी गई.
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई. चंद्रशेखर पर बुधवार को देवबंद में जानलेवा हमला हुआ था. कार सवार बदमाशों ने चंद्रशेखर की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इस दौरान एक गोली चंद्रशेखर की पीठ को छूती हुई निकल गई थी. इसके बाद चंद्रशेखर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी बीच गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद को फिर से धमकी मिली है. चंद्रशेखर को फेसबुक पर मिली धमकी में कहा गया है, ''अगली बार नहीं बचोगे.''
दरअसल, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर बुधवार शाम को अपने एक साथी की मां की रस्म पगड़ी में शामिल होने के बाद सहारनपुर लौट रहे थे. शाम करीब 5 बजे देवबंद थाना क्षेत्र के यूनियन सर्किल के पास उनपर ये हमला हुआ. 4-5 हमलावर हरियाणा नंबर की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से आए और उनपर फायरिंग कर दी. इस दौरान 4 गोलियां दागी गईं. हमले में एक गोली गेट को चीरते हुए चंद्रशेखर की कमर को छूती हुई निकल गई.
हमले से 5 दिन पहले भी मिली थी धमकी
समाचार एजेंसी के मुताबिक, चंद्रशेखर आजाद को हमले से 5 दिन पहले फेसबुक पर धमकी दी गई थी. क्षत्रिय ऑफ अमेठी नाम से बने पेज द्वारा शेयर एक पोस्ट में कहा गया था, ''चंद्रशेखर रावण को जिस दिन भी मारेंगे अमेठी के ठाकुर मारेंगे. वह भी बीच चौराहे पर.'' वहीं, गुरुवार को इसी पेज पर फिर से एक धमकी दी गई. इस पोस्ट में लिखा गया, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण पर जानलेवा हमला. चंद्रशेखर रावण की कमर में लगी गोली. बच गया साला, अगली बार नहीं बचेगा.
इसी फेसबुक पेज पर आगे लिखा गया, रावण बहुत शातिर आदमी है. इसको सुरक्षा व्यवस्था चाहिए. भौकाल बनाने के लिए बुलेटप्रूफ गाड़ी चाहिए. बुलेट प्रूफ जैकेट चाहिए. किसी भी बेगुनाह राजपूत को अगर फंसाया जाता है आंदोलन बहुत बड़ा हो जाएगा ध्यान रहे.
फेसबुक पोस्ट को लेकर एक गिरफ्तार मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेठी पुलिस ने विमलेश सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. वही, क्षत्रिय ऑफ अमेठी नाम का पेज चला रहा था. पुलिस ने फेसबुक पर धमकी के मामले में आईटी एक्ट के 66(A) और सेक्शन 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








