
'हमने औरंगाबाद और अहमदनगर का नाम बदला, औरंगजेब के अनुयायियों में इतनी हिम्मत नहीं', महाराष्ट्र में बोले अमित शाह
AajTak
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र की 15 सहकारी शुगर मिलों को CBG और पोटाश प्लांट के लिए NCDC फंडिंग देने की घोषणा की. ये परियोजना भारत में सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देगी. अमित शाह ने महाराष्ट्र की सहकारी परंपरा की सराहना की और फलों के प्रसंस्करण, दाल मिशन, किसान राहत और GST सुधारों का उल्लेख किया. उन्होंने स्वदेशी उत्पाद अपनाने और भारत को नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाने पर जोर दिया.
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि देशभर की 15 सहकारी शुगर मिलों को राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की फंडिंग दी जाएगी, ताकि वे कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) और पोटाश उत्पादन प्लांट स्थापित कर सकें. ये घोषणा उन्होंने अहिल्यानगर जिले के कोपरगांव स्थित सहकार महर्षि शंकरराव कोल्हे सहकारी शुगर कारखाना में आयोजित CBG यूनिट, स्प्रे ड्रायर और पोटाश ग्रेन्यूल निर्माण प्लांट के उद्घाटन समारोह में की.
इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि भाजपा-शिवसेना सरकार ने औरंगाबाद का नाम बदला, और अहमदनगर का नाम अहिल्यानगर भी रखा. ये काम वही लोग कर सकते हैं, जो छत्रपति के अनुयायी हैं. औरंगज़ेब के अनुयायियों में इतनी हिम्मत नहीं होती.
कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि ये परियोजना भारत के सहकारी क्षेत्र में एक नया अध्याय खोल रही है, उन्होंने कहा कि मैं निदेशक विवेक कोल्हे से कहना चाहता हूं कि ये कार्य पूरे देश में फैलाया जाएगा. मोदी सरकार 15 सहकारी शुगर मिलों को NCDC फंडिंग देगी, ताकि वे अपने परिसर में ऐसे प्लांट लगा सकें. यह एक नई शुरुआत होगी.
अमित शाह ने बताया कि इस परियोजना के तहत GAIL, BPCL, इफ्को और राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स के साथ CBG की खरीद के लिए समझौता कर लिया है. इसका उद्देश्य सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देना है.
महाराष्ट्र की सहकारी परंपरा की सराहना की

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









