
हबल टेलिस्कोप 5 दिन रहा 'सेफ मोड' में, नहीं कर रहा था काम...जानिए क्या थी गड़बड़ी?
AajTak
अंतरिक्ष की दुनिया पर पैनी नजर रखने वाला हबल टेलिस्कोप पिछले पांच दिनों से बंद था. वह 'सेफ मोड' में चला गया था. यानी इतने दिनों से वह किसी भी तरह के साइंटिफिक एक्सपेरीमेंट्स या तस्वीरें नहीं ले रहा है. इसकी वजह से हबल टीम काफी परेशान है, इस बेहतरीन टेलिस्कोप को सेफ मोड से बाहर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
अंतरिक्ष पर पैनी नजर रखने वाला हबल टेलिस्कोप पिछले पांच दिनों से बंद था. वह 'सेफ मोड' में चला गया था. यानी गुरुवार तक उसने किसी तरह के साइंटिफिक एक्सपेरीमेंट्स नहीं किए न ही तस्वीरें लीं. इसकी वजह से हबल टीम काफी परेशान है, इस बेहतरीन टेलिस्कोप को सेफ मोड से बाहर लाने के लिए पांच दिन तक प्रयास किए जाते रहे. (फोटोःगेटी) अमेरिकी अंतरिक्ष एंजेसी नासा ने बताया कि रविवार 7 मार्च की सुबह करीब 4 बजे के आस-पास हबल स्पेस टेलिस्कोप (Hubble Space Telescope) के सॉफ्टवेयर में एक गड़बड़ी हो गई है. इसकी वजह से हबल 'सेफ मोड' में चला गया. हालांकि अभी टेलिस्कोप को स्थाई रूप से बंद होने का खतरा नहीं है. हबल टीम ने ट्विटर पर लिखा कि सभी साइंस सिस्टम सामान्य दिख रहे हैं. हबल सुरक्षित है. अभी टीम हबल के नॉर्मल साइंस ऑपरेशन के लिए योजना बना रही है. (फोटोःगेटी) हबल एकमात्र दूरबीन है जिसे अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा अंतरिक्ष में रख-रखाव के लिए बनाया गया. हबल टेलिस्कोप को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के योगदान से बनाया गया था. स्पेस टेलिस्कोप साइंस इंस्टीट्यूट (STSI) हबल के लक्ष्यों का चयन करता है. उससे मिलने वाले डेटा को संसोधित करता है, जबकि गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर अंतरिक्ष यान को नियंत्रित करता है. (फोटोःगेटी)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










