
हनीमून के बाद कपल ने 600 Km दूर जाकर दोबारा रचाई शादी, वजह कर देगी भावुक
AajTak
बीते माह इंग्लैंड के कॉटस्वोल्ड्स में एक कपल ने शादी रचाई और हनीमून के लिए निकल गया. लेकिन ठीक दो सप्ताह बाद उन्होंने एक और खास समारोह में दोबारा शादी रचाई. इसकी वजह जिसको भी मालूम हुई वह हैरान रह गया.
लोग शादी करते हैं तो अपने परिजनों को उसमें शामिल करते हैं. रेबेका हेपेल ने अपने बचपन के प्रेमी विल के साथ बीते माह इंग्लैंड के कॉटस्वोल्ड्स में एक खूबसूरत समारोह में 60 मेहमानों के सामने शादी के बंधन में बंध गई. लेकिन अचानक दो सप्ताह बाद कुछ खास कारण से दोनों ने कुल 360 मील (लगभग 600 किलोमीटर) की यात्रा की और एक जगह पहुंचकर फिर से शादी रचाई.
अल्जाइमर की मरीज हैं दादी
ये सब कुछ इसलिए किया गया था ताकि दुल्हन की दादी उस बड़े दिन में शामिल हो सकें. रेबेका हेपेल की दादी, पैगी ड्रेकप, वर्तमान में एक केयर होम में रह रही हैं. दादी 91 वर्ष की हैं और कथित तौर पर उन्हें अल्जाइमर है. एसडब्ल्यूएनएस ने कहा, वह पहले समारोह में शामिल नहीं हो पाईं - इसलिए जोड़े ने उन्हें अपने बड़े दिन का हिस्सा बनाने के लिए इतनी दूर आकर समारोह को दोहराया.
'उन्हें हम याद थे कि हम कौन हैं'
रेबेका हेपेल ने कहा, "यह वास्तव में एक विशेष दिन था और बहुत अच्छा था कि मेरी दादी इसका हिस्सा बन सकीं. वह बहुत खुश थीं." उन्होंने आगे कहा, "उनकी याददाश्त बहुत अच्छी नहीं है, लेकिन वह जानती थीं कि हम कौन थे... और वह कहती रही कि मेरी पोशाक कितनी सुंदर है.'' एसडब्ल्यूएनएस ने कहा, कपल जब शादी के दिन की योजना बना रहा था तो वह ये सुनिश्चित करना चाहता था कि उनकी दादी भी इसका हिस्सा बन सकें.
हनीमून के बाद रचाई दोबारा शादी

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










