
हथेली पर शनि का ये निशान बेहद अशुभ, नहीं मिलता किस्मत का साथ
AajTak
हाथ की मध्यमा अंगुली के ठीक नीचे स्थित शनि पर्वत को अर्धवृत्ताकार में घेरने वाली रेखा 'शनि वलय' कहलाती है. इस वलय का एक सिरा रिंग फिंगर से कनेक्ट होता है और दूसरा सिरा अनामिका यानी सबसे छोटी अंगुली से जुड़ा होता है. आमतौर पर हस्तरेखा शास्त्र में शनि वलय को अशुभ समझा जाता है.
हाथ की लकीरों में किस्मत से जुड़े कई रहस्य छिपे होते हैं. हथेली पर मौजूद कई तरह की रेखाएं और निशान शुभ और अशुभ संकेत देते हैं. आज हम ऐसे ही एक निशान के बारे में आपको बताएंगे जिसे हस्तरेखा शास्त्र की दुनिया में 'शनि वलय' कहा जाता है. शनि वलय का क्या मतलब होता है, हथेली पर यह वलय कहां बनता है और इसके परिणाम क्या होते हैं. इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
हाथ की मध्यमा अंगुली के ठीक नीचे स्थित शनि पर्वत को अर्धवृत्ताकार में घेरने वाली रेखा 'शनि वलय' कहलाती है. आमतौर पर हस्तरेखा शास्त्र में शनि वलय को अशुभ समझा जाता है. जिन लोगों के हाथ में ये शनि वलय होता है, वे खुशियों और आनंदमयी जीवन से वंचित ही रहते हैं. ऐसे लोग उदास प्रवृत्ति के होते हैं.
जिन लोगों के हाथ में शनि वलय होता है, उन्हें जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. मुश्किलें, चुनौतियों और निराशा ऐसे लोगों का कभी पीछा नहीं छोड़ती है. ऐसे लोगों की वाणी उनकी कार्यशैला से कभी मेल नहीं खाती है. ये लोग बोलते बहुत ज्यादा हैं और परिश्रम बहुत कम करते हैं. शनि वलय के साथ हाथ पर शॉर्ट हेड लाइन हो तो ऐसे लोग अकेले जीवन बिताना पसंद करते हैं.
1. हथेली पर शनि वलय की एकदम साफ और गहरी लकीर इंसान के इंटेलिजेंट होने का संकेत देती है. ऐसे लोग बहुत शांत रहते हैं और अपने सीक्रेट किसी से शेयर नहीं करते हैं. ये लोग दोस्तों और रिश्तेदारों से भी दूर ही रहते हैं. आमतौर पर क्रिमिनल या आत्महत्या करने वाले लोगों की हथेली पर यह निशान देखा जाता है.
2. अगर हथेली पर शनि वलय साफ या क्लियर ना हो तो ऐसे लोग कम्यूनिकेशन में कमजोर और सनकी किस्म के होते हैं. इन लोगों को अकेले रहना पसंद होता है, इसलिए ये शादी के बंधन में बंधने से बचते हैं. साफ और गहरी लकीर वालों के विपरीत ये लोग सुसाइड और क्राइम से भी दूर ही रहना पसंद करते हैं.
3. यदि हथेली पर शनि वलय की रेखा टूटी हो तो बहुत चिंता की बात नहीं है. ऐसे में अगर मस्तिष्क रेखा यानी हेड लाइन और अंगूठा मजबूत हो तो इंसान को समस्याओं का सामना भी नहीं करना पड़ता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










