
'हथियार, हथियार और ज्यादा हथियार...', अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की की डिमांड ने बता दिया जंग के अंत की गुंजाइश नहीं
AajTak
रूस-यूक्रेन जंग के 300 दिनों बाद पहली बार अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की अपने देश के लिए अमेरिका से हथियार...हथियार और अधिक हथियार चाहते हैं. खबर है कि बाइडेन जेलेंस्की को 2 बिलियन डॉलर देने जा रहे हैं. इस परिस्थिति में अगले साल जंग खत्म होने की संभावना बेहद कम है.
रूस यूक्रेन वार पर नया साल क्या कोई सकारात्मक उम्मीद लेकर आएगा? 24 फरवरी 2022 को शुरू हुए इस युद्ध के 300 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन जंग का कोई नतीजा दूर दूर तक नहीं दिख रहा है. यूक्रेन जंग से तबाह सा हो गया है लेकिन अमेरिकी और NATO से मिल रहे डॉलर और विध्वंसक हथियारों के दम पर राष्ट्रपति जेलेंस्की पुतिन के सामने तन कर खड़े हैं.
इस बीच जेलेंस्की जंग के शुरु होने के 300 दिनों में पहली बार विदेश यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं. जेलेंस्की ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य यूक्रेन की ताकत और रक्षा क्षमता को मजबूत करना है, वो भी ऐसे समय में जब रूस जमा देने वाली सर्दियों के बीच यूक्रेन के एनर्जी और वाटर सप्लाई प्रतिष्ठानों पर हमला कर रहा है.
राष्ट्रपति जेलेंस्की के राजनीतिक सलाहकार माईखाइलो पोडोलियाक ने कहा कि जेलेंस्की की अमेरिकी यात्रा ने दोनों देशों के बीच पनपे विश्वास के उच्च स्तर को दिखाया है और उन्हें यह समझाने का अवसर दिया कि यूक्रेन को किन-किन हथियारों की आवश्यकता है.
जेलेंस्की को चाहिए हथियार, हथियार और अधिक हथियार...
जेलेंस्की के राजनीतिक सलाहकार माईखाइलो पोडोलियाक ने कहा कि, "हथियार, हथियार और अधिक हथियार... राष्ट्रपति जेलेंस्की के लिए व्यक्तिगत रूप से यह बताना महत्वपूर्ण है कि हमें कुछ खास किस्म के हथियारों की आवश्यकता क्यों है? विशेष रूप से, बख्तरबंद वाहन, नवीनतम मिसाइल रक्षा प्रणाली और लंबी दूरी की मिसाइलें."
बता दें कि बाइडेन यूक्रेन के लिए 2 बिलियन डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता का ऐलान करने वाले हैं. इसमें पैट्रियॉट मिसाइल भी शामिल है ताकि यूक्रेन रूसी मिसाइलों की बौछार से खुद को बचा सके.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








