
हत्या के बाद पड़ोसी का खून पीते मिली थी महिला, कोर्ट ने सुनाई 50 साल की सजा
AajTak
अमेरिका में एक महिला को उसके पड़ोसी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वह मृतक का खून पीते मिली थी. तब उसे पागल करार दिया गया था. अब दो साल बाद जब उसने अपना जुर्म कबूला तो उसे 50 साल जेल में रहने की सजा दी गई है.
'शैतान की कठपुतली' कही जाने वाली एक महिला ने अपनी पड़ोसी की क्रूर हत्या के बाद उसका खून पिया था. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कातिल पड़ोसी मृतक का खून पी रही थी. पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उस पकड़ लिया गया.
अमेरिका में 54 साल की सिंथिया मिंग को अपनी पड़ोसी 45 वर्षीय एंजी मेलिसा मूर के घर में घुसकर उसकी हत्या करने और उसका खून पीने के आरोप में दोषी पाए जाने के बाद 50 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. मिंग ने बताया था कि मूर ने उसके कुत्ते को मार दिया था. इस वजह से उसने मूर की जान ले ली.
हत्या के बाद पीने लगी थी खून मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंथिया मिंग ने शुरू में 7 सितंबर 2022 को एंजी मेलिसा मूर की हत्या के मामले में पागलपन के कारण खुद को निर्दोष बताया था. अब जब उन्होंने अपना बयान बदलकर दोषी होने की बात स्वीकार कर ली, तो मैकलैनन काउंटी जिला अटॉर्नी कार्यालय से 50 साल की सजा सुनाई गई है.
6 सितंबर 2022 को आधी रात से कुछ समय पहले मूर ने 911 पर फोन करके पुलिस को सूचित किया था कि कोई खिड़की तोड़कर उसके घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहा है. जब पुलिस अधिकारी व्हिस्परिंग एवेन्यू स्थित उसके घर पहुंचे, तो उन्होंने मूर को पूरी तरह नग्न, मृत और खून से लथपथ पाया.
पुलिस को देखकर की भागने की कोशिश वहीं मिंग के मुंह में खून लगा था. वह मृतका का खून पी रही थी और पुलिस को देख घटनास्थल से भागने की कोशिश करने लगी. इसके बाद अधिकारियों को टेज़र का इस्तेमाल करना पड़ा. अंततः पुलिस मिंग को हिरासत में लेने में सफल रही, जिसने पीड़िता के घर में जबरन घुसने, उसके हाथ से बंदूक छीनने, मूर की गोली मारकर हत्या करने और फिर उसका खून पीने की बात कुबूल की.
यह भी पढ़ें: पहले शादी, फिर कत्ल... घर में बना रखा था कब्रिस्तान! ऐसी है इस लेडी सीरियल किलर की कहानी

Yamaha XSR 155 का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. साथ ही ब्रांड ने इस बाइक की कीमतों को भी रिवाइस किया है. हालांकि, बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. अब ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी. कंपनी ने इसे रेट्रो लुक के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी कीमत.












