
हत्या कर शव से दुष्कर्म की कोशिश, 120 CCTV फुटेज खंगाल कर पुलिस ने दरिंदे को दबोचा
AajTak
राजस्थान के उदयपुर में एक महिला की हत्या के बाद शव से रेप की कोशिश की गई. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके में लगे करीब 120 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद हेमाल नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. हत्या का आरोपी मृतक महिला का परिचित ही था. 8 नवंबर को महिला अपने घर से निकली थी जिसके बाद वो घर वापस नहीं लौटी.
राजस्थान के उदयपुर में 45 साल की महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने महिला के शव के साथ रेप की भी कोशिश की थी. पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए 120 सीसीटीवी फुटेज खंगाली थी. आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी महिला का परिचित ही निकला है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
दरअसल, उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में 8 नवंबर को महिला का शव मिला था. 45 साल की काली बाई बकरी चराने का काम करती थी. 8 तारीख की सुबह वह घर से निकली थी. मगर, शाम तक घर वापस नहीं लौटी थी.
बेटे ने दी थी पुलिस को जानकारी
काली बाई का बेटा उसे ढूंढने में जुटा हुआ था. इसी दौरान किसी ने उसे बताया था कि उसकी मां का शव फिलाडेल्फिया चर्च के पीछे पेंटिक हॉस्टल की मंगरी के पास पड़ा है. बेटे ने देखा था कि काली बाई के माथे पर चोट के निशान थे. उसने अपनी मां की हत्या किए जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी.
हेमाल नाम के शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. पुलिस ने मामले की जांच के दौरान इलाके के लोगों से पूछताछ की थी. साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई थी. करीब 120 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने हेमाल नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











