
हजारों करोड़ रुपये का है पौधों के दूध से जुड़ा कारोबार, मीट के लिए भी पशुओं की जरूरत नहीं!
Zee News
Plant Base made milk buisness: इस दूध का कारोबार करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का हो चुका है. दूध और मीट जैसे फूड मवेशियों के बजाये पौधों से बनाए जा रहे हैं. चिकन जैसा लगने वाला सफेद मीट मटर से बन रहाहै.
नई दिल्ली: पूरी दुनिया में शाकाहार (Veg Food) का चलन तेजी से बढ़ा है. इस बीच प्लांट मिल्क (Plant Milk) का कारोबार हजारों करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. दुनिया के बड़े-बड़े रेस्तराओं में बर्गर और हॉट डॉग समेत कई किस्म के फूड आइटम्स पूरी तरह शाकाहारी चीजों से बनने लगे हैं. ऐसे में ये प्रोडक्ट अब लैब में नहीं बल्कि बड़े पैमाने पर फास्ट फूड कंपनियों में तैयार हो रहे हैं.
दरअसल दूध और मीट जैसे फूड आइटम्स गाय (Cow), भैंस (Buffalo), बकरी (Goat) और ऊंट (Camel) जैसे मवेशियों के बजाये पौधों से बनाए जा रहे हैं. जैसे चिकन जैसा लगने वाला सफेद मीट मटर से बनता है तो सोया और अन्य पौधों से निर्मित दूध की मांग तेजी से बढ़ी है. इसलिए इनका कारोबार और बाजार भी तेजी से बढ़ा है. यह दूध, दुनियाभर में कॉफी शॉप, नामचीन ग्रोसरी ब्रैंड्स के शो रूम पर मिल रहा. दुनिया में पौधों से बने दूध का कारोबार 1.5 लाख करोड़ रुपए हो गया है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



