
हंसी आने पर खुद को बेहोश होेने से नहीं रोक पाती महिला, जूझ रही दुर्लभ बीमारी से
AajTak
ब्रिटेन के बर्मिंगघम में रहने वाली बेला किलमार्टिन दो गंभीर बीमारियों से जूझ रही हैं जिसके चलते उन्हें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बेला नारकोलेप्सी और केटाप्लेक्सी नाम की दो बीमारियों से जूझ रही हैं. बेला ने कभी नहीं सोचा था कि इन बीमारियों के चलते उनके लिए हंसना दूभर हो जाएगा.
ब्रिटेन के बर्मिंगघम में रहने वाली बेला किलमार्टिन दो गंभीर बीमारियों से जूझ रही हैं जिसके चलते उन्हें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बेला नारकोलेप्सी और केटाप्लेक्सी नाम की दो बीमारियों से जूझ रही हैं. बेला ने कभी नहीं सोचा था कि इन बीमारियों के चलते उनके लिए हंसना दूभर हो जाएगा. (प्रतीकात्मक तस्वीर, Getty Images) दरअसल नारकोलेप्सी में इंसान को बहुत ज्यादा नींद आती है वही केटाप्लेक्सी एक ऐसी समस्या है जिसमें स्ट्रॉन्ग इमोशन्स के प्रभावी होने पर बॉडी पर कंट्रोल छूट जाता है. बेला के मामले में ये इमोशन हंसी है. यही कारण है कि जब भी बेला हंसती हैं तो उनका अपने शरीर पर काबू नहीं रहता और वे कई बार हंसते-हंसते सो भी जाती हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर, Getty Images) बेला ने बताया कि हंसने की वजह से उनकी पूरी बॉडी शटडाउन मोड में चली जाती है. उन्होंने बताया कि एक बार स्वीमिंग पूल में वे किसी बात पर हंसने लगी थीं और उनका अपनी बॉडी से कंट्रोल छूट गया था जिसके बाद वे डूबने से बाल-बाल बची थीं. इसके बाद से ही वे असुरक्षित जगहों पर हंसने को लेकर काफी सतर्क रहती हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर, Getty Images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










