
हंसराज कॉलेज में प्रिंसिपल के बेटे की शादी पर बवाल, छात्रों ने लगाया कैंपस के दुरुपयोग का आरोप
AajTak
दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में प्रिंसिपल रमा शर्मा के बेटे की शादी को लेकर विवाद खड़ा हो गया. छात्रों का आरोप है कि कॉलेज परिसर, मैदान और छात्रावास का इस्तेमाल निजी समारोह के लिए किया गया, जबकि छात्रों को अक्सर इन सुविधाओं के उपयोग की अनुमति नहीं मिलती.
दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब कॉलेज परिसर को प्रधानाचार्य रमा शर्मा के बेटे की शादी के लिए सजाया गया. कॉलेज में गुलाबी-सफेद टेंट, सजावट और शादी की तैयारियां देखकर कई छात्र नाराज हो गए.छात्रों का आरोप है कि कॉलेज के मैदान और कुछ बिल्डिंग का इस्तेमाल निजी शादी के लिए किया गया. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में कैंपस के बड़े हिस्से में टेंट लगे दिखे. कुछ छात्रों ने यह भी दावा किया कि हॉस्टल को शादी के मेहमानों के ठहरने के लिए खोला गया, जबकि पहले उसे छात्रों के लिए अनुपयुक्त बताकर बंद रखा गया था.
छात्र संगठन SFI के नेतृत्व में कॉलेज में प्रदर्शन सोमवार को करीब 200 छात्रों ने छात्र संगठन SFI के नेतृत्व में कॉलेज में प्रदर्शन किया. उनका कहना था कि छात्रों को अक्सर मैदान और अन्य सुविधाएं इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं मिलती. शाम 4 बजे के बाद मैदान खाली करना पड़ता है और कई कार्यक्रमों की इजाजत नहीं दी जाती. लेकिन शादी के लिए वही जगह देर रात तक इस्तेमाल की जा रही है. छात्रों ने यह भी कहा कि शादी की तैयारियों की वजह से कॉलेज का वार्षिक खेल आयोजन ‘खेलो हंसराज’ का समय बदलना पड़ा.
प्रशासन दोहरा रवैया अपना रहा छात्रों का आरोप है कि प्रशासन दोहरा रवैया अपना रहा है—छात्रों के लिए नियम सख्त, लेकिन निजी कार्यक्रम के लिए ढील. वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने इन आरोपों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य कॉलेज द्वारा दिए गए आवास में रहती हैं और उन्हें वहां निजी कार्यक्रम करने का अधिकार है. उनके अनुसार, इसमें कोई नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ है और पहले भी ऐसे आयोजन हो चुके हैं. फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और छात्र कॉलेज प्रशासन से पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









