
'हंगामा होगा, तोड़फोड़ की जाएगी...', सीमा हैदर की आने वाली फिल्म के डायरेक्टर को मिली धमकी
AajTak
अपनी फिल्म में सीमा हैदर को काम देने वाले अमित जानी ने ट्वीट के जरिए पुलिस से मदद मांगी है. उनका आरोप है कि अभिषेक सोम और मोनू मानेसर वीडियो के जरिए उन्हें धमका रहे हैं. कह रहा हैं कि जिस तरह पद्मावत फिल्म की शूटिंग के समय सेट पर तोड़फोड़ की गई थी, उसी तरह उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान भी हंगामा किया जाएगा और तोड़फोड़ की जाएगी.
राजस्थान उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर एक फिल्म बन रही है. फिल्म के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित जानी ने इस फिल्म के लिए पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को भी एक रोल ऑफर किया है. जिसके लिए सीमा ने भी हामी भर दी है. लेकिन इसी बीच अमित जानी को धमकियां मिलनी भी शुरू हो गई हैं. अमित जानी का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता अभिषेक सोम और मोनू मानेसर ने उन्हें धमकी दी है.
अभिषेक ने वीडियो के माध्यम से उन्हें धमकी दी है कि वो अपने गुंडों के साथ मिलकर फिल्म के सेट पर हमला कर देगा. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. फिल्म निर्देशक अमित जानी ने ट्वीट के जरिए यूपी पुलिस के अधिकारियों से इसकी शिकायत की है.
अमित ने ट्वीट किया, ''मैं जानी फायरफॉक्स मीडिया प्राइवेट हाउस लिमिटेड का प्रबंधक निदेशक हूं. मेरा प्रोडक्शन हाउस उदयपुर में पिछले साल हुए दर्जी कन्हैया लाल साहू हत्याकांड पर एक फीचर फिल्म बना रहा है. जिसकी कास्टिंग चल रही है. अगले माह यानि सितंबर में इसका शूट होना तय हुआ है. मैंने आज मीडिया ग्रुप्स में वायरल एक वीडियो देखा जो मेरठ निवासी अभिषेक सोम का है. वीडियो में अभिषेक सोम ने मुझे धमकी दी है.''
ट्वीट में अमित ने आगे लिखा, ''अभिषेक ने मुझे धमकी देते हुए कहा है कि फिल्म के सेट पर हंगामा और तोड़फोड़ करेगा, जैसे पद्मावत फिल्म के शूट के समय हुआ था.'' अमित ने पुलिस से गुजारिश की कि इस पर कार्रवाई की जाए.
अमित जानी ने यह भी कहा कि उनको एक वीडियो कॉल भी आई है. लेकिन उन्होंने उठाई नहीं जिसके बाद उनके पास वॉइस मैसेज आया और उसमें मोनू मानेसर के नाम से धमकी दी गई है. कहा गया कि अगर सीमा हैदर को रोल दिया गया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा.
Plz take action @igrangemeerut @adgzonemeerut @meerutpolice @dgpup @Uppolice pic.twitter.com/AKpTp8Zr2u

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







