
स्वेज नहर में फंसे जहाज पर 900 मिलियन डॉलर का जुर्माना, किया जाएगा जब्त, शिप पर मौजूद 25 भारतीय भी फंसे
AajTak
मिस्र की स्वेज नहर में 23 मार्च को मालवाहक जहाज एमवी एवर गिवेन फंस गया था. इसकी वजह से 350 से ज्यादा जहाज अटक गए थे और हफ्तेभर तक कारोबार प्रभावित हुआ था. इसी नुकसान की भरपाई के लिए स्वेज कैनल अथॉरिटी ने एमवी एवर गिवेन को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
मिस्र की स्वेज नहर में जो बड़ा सा जहाज 6 दिन तक फंसा था, उसे अब कब्जे में लेने की तैयारी की जा रही है. इस जहाज का नाम "एमवी एवर गिवेन" था, जो चीन से नीदरलैंड्स के पोर्ट रोटेरडम जा रहा था. तभी रास्ते में तेज हवा की वजह से इस जहाज की दिशा बदल गई और ये फंस गया था. जहाज के फंसने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए अब इसे कब्जे में लेने की तैयारी हो रही है. इस खबर की पुष्टि बर्नहार्ड श्यूल्ट शिपमैनेजमेंट (बीएसएम) के प्रवक्ता ने की है. बीएसएम एमवी एवर गिवेन जहाज की टेक्निकल मैनेजर है. बीएसएम के प्रवक्ता ने 'इंडिया टुडे' को बताया कि "जहाज के मालिक ने बीएसएम को जानकारी दी है कि स्वेज कैनल अथॉरिटी (SCA) ने जहाज को कब्जे में लेने की प्रोसेस शुरू कर दी है." इससे पहले लीबिया की एक शिपिंग एजेंसी ने भी ट्वीट किया था कि जहाज और उसकी क्रू को मिस्र ने कब्जे में ले लिया है. हालांकि, इस खबर की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. लीबिया की शिपिंग एजेंसी मेडवेव ने ट्वीट कर दावा किया था. उसने ट्वीट में लिखा था, "एमवी एवर गिवेन जहाज को मिस्र ने कोर्ट के आदेश के बाद कब्जे में ले लिया है. कोर्ट ने जहाज के मालिक से 900 मिलियन डॉलर का भुगतान करने को कहा है."
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









