
स्वेज कैनाल को रोकने के साल भर बाद अब अमेरिका में फंसा Evergreen Vessel
AajTak
पिछली साल स्वेज कैनाल (Suez Canal) में द एवर गिवेन (The Ever Given) नाम का कंटेनर वेसल फंस गया था. अब इसे ही संचालित करने वाली ताइवानी कंपनी का एक अन्य जहाज द एवर फॉरवर्ड (The Ever Forward) अमेरिका में फंस गया है. आइए जानते हैं इस बार क्या हुआ...
पिछली साल मार्च के महीने में एवरग्रीन मरीन कॉर्प ताइवान लिमिटेड का कंटेनर शिप द एवर गिवेन (The Ever Given) स्वेज कैनाल में फंस गया था. दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्ग को छह दिनों तक जाम कर दिया था. क्योंकि यह यूरोप और एशिया के बीच सबसे छोटा समुद्री मार्ग है. अब इसी कंपनी के दूसरे कंटेनर शिप द एवर फॉरवर्ड (The Ever Forward) के साथ भी पिछले साल जैसा हादसा हुआ है. जहाज पर कंपनी का नाम एवरग्रीन (Evergreen) लिखा है.
हुआ यूं कि अमेरिका (United States) के बाल्टीमोर (Baltimore) के तट के पास मौजूद चेसापीक बे (Chesapeake Bay) में कंटेनर शिप एवरग्रीन (Evergreen) छिछले पानी में फंस गया है. अमेरिकी कोस्टगार्ड को खबर मिली के रविवार को द एवर फॉरवर्ड (The Ever Forward) चेसापीक बे में फंस गया है. हर चार घंटे पर उसकी जांच की जा रही है, ताकि क्रू और समुद्री जीवन की सुरक्षा की पुष्टि की जा सके.
कोस्टगार्ड ने बताया कि खैरियत इस बात की है द एवर फॉरवर्ड (The Ever Forward) कंटेनल वेसल नहर के बाहर खुली जगह में फंसा है. इसलिए इस बार स्वेज कैनाल की तरह ट्रैफिक जाम नहीं होगा. इसके अगल-बगल से कंटेनर और अन्य जहाज आ-जा सकते हैं. एवरग्रीन मरीन कंपनी ने कहा है कि इस हादसे से किसी तरह के ईंधन के लीकेज की खबर नहीं है. न ही चैनल में आवाजाही रुकी है.
WATCH: After famously blocking the Suez Canal last year, another container ship operated by Taiwanese company Evergreen Marine runs aground. This time, in the Chesapeake Bay off the U.S. coast https://t.co/cAw6Tk182y pic.twitter.com/3LtLreeVgg
एवरग्रीन कंपनी ने कहा है कि वह अपने गोताखोरों को निर्देश दे चुकी है कि वो लोग द एवर फॉरवर्ड (The Ever Forward) जहाज के नीचे जाकर यह जांच करें कि वह फंसा क्यों हैं. क्या जहाज के नीचे किसी तरह का नुकसान हुआ है. ताकि जहाज को जल्द से जल्द ठीक करके आगे की ओर रवाना किया जा सके. संबंधित टीम इस घटना की जांच में जुट गई है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








