
स्वीमिंग पूल और प्लेग्राउंड को भी नहीं छोड़ा! हमास ने रिहायशी इलाकों में बनाए लॉन्च पैड, इजरायली सेना ने जारी किए Video
AajTak
Israel-Hamas war: इजरायल और हमास के बीच पिछले 31 दिनों से जंग जारी है. इस बीच इजरायल की ग्राउंड फोर्स उत्तरी गाजा के अंदर घुस गई है. IDF ने उत्तरी गाजा के वीडियो जारी कर बताया है कि कैसे हमास ने रिहायशी इलाकों में अपने लॉन्च पैड बना रखे हैं.
इजरायल के खिलाफ जंग छेड़कर हमास ने फिलिस्तीन के आम लोगों की जिंदगी दूभर कर दी है. पिछले 31 दिनों से जारी इजरायल-हमास जंग की कीमत गाजा और फिलिस्तीन के लोग रोजाना अपनी जान देकर चुका रहे हैं. जंग की वीभत्स तस्वीरों के बीच अब फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास की चालाकी सामने आ रही है कि कैसे हमास रिहायशी इलाकों पर लॉन्च पैड बनाकर इजरायल पर अटैक कर रहा है.
दरअसल, हमास को पता है कि जिन लॉन्च पैड्स से इजरायल की धरती पर रॉकेट छोड़े जाएंगे. इजरायली एयरफोर्स उन इलाकों को ढूंढ-ढूंढकर वहां एयरस्ट्राइक करेगी. इन एयरस्ट्राइक्स में जब फिलिस्तीन के मासूम लोगों की जान जाएगी तो यह अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनेगा. इसलिए हमास ने ऐसे कई इलाकों में लॉन्च पैड बना रखे हैं, जहां बड़ी तादाद में फिलिस्तीन के आम लोग रहते हैं.
IDF सोशल मीडिया पर जारी किए Video
हैरान करने वाली बात यह है कि हमास ने लॉन्च पैड बनाने के लिए छोटे बच्चों के प्लेग्राउंड और स्वीमिंग पूल को भी चुना है. इनके अगल-बगल में हमास ने बड़ी ताताद में लॉन्च पैड बनाए हैं. इस बात का खुलासा इजरायली सेना (IDF) ने खुद किया है. इतना ही नहीं IDF ने हमास की कारगुजारियों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं.
इजरायली इयरस्ट्राइक में तहस-नहस हुआ इलाका
टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक IDF ने जो वीडियो जारी किए हैं, उसमें इजरायल का एक सैनिक ऐसी जगह पर खड़ा नजर आ रहा है, जिसे एयरस्ट्राइक कर तहस-नहस कर दिया गया है. इजरायली आर्मी का दावा है कि ये वीडियो उत्तरी गाजा के हैं. वीडियो में इजरायली सैनिक रात के अंधरे में बताता है कि यहां बच्चों के लिए स्वीमिंग पूल बना हुआ है और इसके ठीक बगल में हमास ने अपना लॉन्च पैड बना रखा है, जिससे वह इजरायल पर रॉकेट फायर करते हैं. वीडियो में स्वीमिंग पूल की दीवारों के टाइल्स भी नजर आ रहे हैं, जो एयरस्ट्राइक के बाद पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






