स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दी जानकारी, देश में 9 लाख से ज्यादा मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं
ABP News
कोरोना मरीजों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि देश में नौ लाख से ज्यादा मरीज ऑक्सीजन पर हैं तो वहीं एक लाख 70 हजार से ज्यादा मरीज वेंटिलेटर पर हैं.
नई दिल्लीः कोरोना मरीजों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बड़ी जानकारी दी है. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि देश भर में नौ लाख से अधिक कोरोना मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं. कोरोना महामारी को लेकर जारी एक बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने बताया, ''देश में अभी एक लाख 70 हजार 842 मरीज वेंटिलेटर पर हैं जबकि 9 लाख 2 हजार 291 मरीज ऑक्सीजन पर हैं.'' उन्होंने कहा कि कुल मरीजों का 1.34 प्रतिशत वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं जबकि 3.70 प्रतिशत मरीज ऑक्सीजन पर हैं.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












