
स्वामी चैतन्यानंद लड़कियों की फोटो पर करता था कमेंट, सामने आए कई स्क्रीनशॉट्स
AajTak
दिल्ली पुलिस की जांच में स्वामी चैतन्यानंद की असलियत उजागर हो रही है. बाबा सोशल मीडिया पर लड़कियों की तस्वीरों पर कमेंट करता था और छात्राओं से चैट के जरिए नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करता था. उस पर यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के आरोप हैं. अदालत ने उसे 17 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
स्वामी चैतन्यानंद केस में नई जानकारी सामने आई है. बाबा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लड़कियों के फोटो पर कमेंट करता था. कोई भी अंजान लड़की अगर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी कोई फोटो शेयर करती थी तो बाबा उसके पोस्ट में घुसकर कमेंट किया करता था. बाबा लड़कियों के प्रोफाइल को खोज-खोजकर स्क्रॉल करता था.
आस्था का चोला ओढ़े इस बाबा का असली चेहरा अब सामने आ चुका है. कैमरे, ब्लैकमेलिंग और छात्राओं के यौन शोषण में उसकी गहरी संलिप्तता पुलिस की जांच में उजागर हो रही है. धीरे-धीरे बाबा का एक-एक राज सामने आ रहे हैं.
पुलिस की जांच में बाबा के मोबाइल से मिले चैट्स सबसे बड़ा सबूत साबित हो रहे हैं. वह छात्राओं से लगातार मैसेज कर उनसे नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करता था. सभी चैट्स अब पुलिस के पास ठोस सबूत के तौर पर मौजूद हैं.
17 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में स्वामी चैतन्यानंद
दिल्ली की अदालत में हुई सुनवाई में स्वामी चैतन्यानंद को 17 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सुनवाई के दौरान बाबा के वकील ने सवाल उठाया था कि आखिर किन धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत की मांग की जा रही है. इस पर अदालत ने जांच अधिकारी से स्पष्ट करने को कहा कि क्या धारा 232 जोड़ी गई है. जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता की दूसरी एफआईआर के बाद यह धारा केस में जोड़ी गई.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









