
स्वाति मालीवाल की FIR के बाद एक्शन में पुलिस, 10 टीमें विभव की तलाश में जुटीं, आज NCW में भी सुनवाई
AajTak
Swati Maliwal Case Update: स्वाति मालीवाल से अभद्रता मारपीट के केस में केजरीवाल के पीए विभव कुमार के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है और पूरे मामले की जांच के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं.
दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी की मौजूदा राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने खुद के साथ हुई मारपीट के मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज करा दी है. FIR रजिस्टर करने के बाद नॉर्थ डिस्ट्रिक की पुलिस टीम और क्राइम ब्रांच पूरे केस की जांच में जुट गई है. सबसे पहले दिल्ली पुलिस की टीम देर रात विभव कुमार के घर पहुंची जहां वो नहीं मिले. घर पर उनकी पत्नी मौजूद थीं.
वहीं राष्ट्रीय महिला महिला आयोग ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए विभव कुमार से आज सुबह 11 बजे पेश होने को कहा है. विभव कुमार को गुरुवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर अरविंद केजरीवाल के साथ देखा गया था. केजरीवाल लखनऊ में इंडिया ब्लॉक के नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने आए थे.
यह भी पढ़ें: 'मुझे लातों से मारा गया... आशा है एक्शन होगा', बदसलूकी पर पहली बार बोलीं स्वाति मालीवाल, विभव पर FIR दर्ज
10 टीमें जांच में जुटी
पुलिस अब पूरे घटना की टाइमलाइन बनाकर सीक्वेंस बना रही है. सीक्वेंस के हिसाब पुलिस सीसीटीवी तलाशने की कोशिश करेगी कि विभव कहां हो सकता है. इसके हिसाब से जांच आगे बढ़ेगी. आज महाराष्ट्र में INDIA ब्लॉक की रैली है, पुलिस को शक है कि विभव महाराष्ट्र चला गया होगा. पुलिस की करीब 10 टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी हैं, जिसमें से चार टीमें विभव की लोकेशन का पता लगा रही हैं.
इससे पहले पुलिस बीती रात पीड़िता स्वाति मालीवाल को एम्स में मेडिकल जांच के लिए लाई. मालीवाल 4 घंटे तक एम्स में रहीं. रात करीब 11 बजे दिल्ली पुलिस स्वाति मालीवाल को एम्स के ट्रामा सेंटर लाई और रात 3 बजकर 15 मिनट पर स्वाति मालीवाल को एम्स से लेकर वापस उनके घर के लिए निकली.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







