
स्वागत में मौजूद रहते हैं, मगर आंदोलन से गायब क्यों हो जाते हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता, MLA जयवर्धन सिंह ने पूछा सवाल
AajTak
MP Politics: दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने कार्यकर्ताओं से सवाल पूछते हुए कहा, स्वागत करते वक्त पटाखे फोड़े जाते हैं, फूल मालाएं पहनाई जाती हैं, तब सैकड़ों कार्यकर्ता दिखाई देते हैं. लेकिन जब पार्टी का धरना रूा आंदोलन होता है, तो उस वक्त कार्यकर्ता गायब हो जाते हैं. ऐसा क्यों होता है?
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेसी विधायक जयवर्धन सिंह ने गुना जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जनाक्रोश यात्रा की तैयारियों के बारे में जानकारी दी. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने कार्यकर्ताओं विनम्र प्रार्थना करते हुए कहा कि गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर से गुना जिले में जनाक्रोश यात्रा निकाली जाएगी. यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों में जुट जाएं.
जयवर्धन सिंह ने कार्यकर्ताओं से सवाल पूछते हुए कहा, स्वागत करते वक्त पटाखे फोड़े जाते हैं, फूल मालाएं पहनाई जाती हैं, तब सैकड़ों कार्यकर्ता दिखाई देते हैं. लेकिन जब पार्टी का धरना या आंदोलन होता है, तो उस वक्त कार्यकर्ता गायब हो जाते हैं. ऐसा क्यों होता है?
राघोगढ़ विधायक जयवर्धन ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसान, व्यापारी, युवा ,मजदूर, महिलाएं सभी सरकार के खिलाफ आक्रोशित हैं. सभी चाहते हैं कि सत्ता परिवर्तन हो. ये वक्त कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने का है. जनाक्रोश यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर आएं ताकि गुना जिले में निकाली जाने वाली यात्रा इतिहास रचे.
मप्र कांग्रेस कमेटी की ओर से जनाक्रोश यात्रा से पहले कार्यकर्ताओं के लिए गाइडलाइंस जारी की गई हैं. गुना जिले की चारों विधानसभाओं में अनुशासन के साथ आदेशों का पालन करना है. जनाक्रोश यात्रा अशोकनगर जिले से 1 नवंबर को चलकर गुना पहुंचेगी. गांधी जयंती के अवसर पर गुना और बमोरी विधानसभा क्षेत्र में यात्रा निकाली जाएगी. दोनों विधानसभाओं में जनसभा का भी आयोजन किया जा रहा है.
बता दें कि कांग्रेस ने प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं तक पहुंचने के लिए 19 सितंबर से 'जन आक्रोश यात्रा' की शुरुआत की.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








