
'स्वर्ग के दरवाजे पर खड़ी थी मैं', महिला ने किया मौत के करीब पहुंचकर दूसरी दुनिया से लौटने का दावा
AajTak
मैं लगभग मर चुकी थी और दूसरे आयाम में पहुंच गई थी. जी हां, मैं स्वर्ग के दरवाजे पर पहुंच गई थी. यह दावा है कनाडा की उस महिला का जिसे जानलेवा डबल ब्रेन स्ट्रोक आया था.
कनाडा की एम्बर नाम की महिला का दावा है कि वह कुछ समय के लिए 'दूसरी तरफ' चली गई और स्वर्ग के द्वार पर खड़ी हो गई. उसने कहा कि 'मृत्यु मेरे जीवन की सबसे अविश्वसनीय चीज थी'. वहां जो उसने देखा और जो चीजें हुई वह उसने डेली स्टार के साथ साझा किया.
महिला ने बताया कि उसे डबल ब्रेन स्ट्रोक आया था. डॉक्टर ने उसके बचने की 50-50 चांस बताई थी. एक समय तो ऐसा भी आया जब उसके बचने के बिलकुल आसार नहीं थे. जब उसे उसके परिवार ने मान लिया कि वह उन्हें सुन नहीं सकती - लेकिन वह सुन सकती थी. इससे एम्बर डर गईं. उसने बताया कि यह भयानक था. ऐसा लग रहा था कि मैं वास्तव में मरने वाली थी.
मेरे बच्चों को मुझसे अंतिम बार मिलने को कहा जा रहा था... मैंने नर्सों को अपने बच्चों से कहते सुना कि 'अपनी मां से अब जो भी कहना है कहो, क्योंकि तुम शायद उसे फिर कभी नहीं देख पाओगे'. मैं सचमुच मौत से डर गई थी, और मैं चुप थी. सभी को लगा कि मैं बेहोशी की हालत में बस बड़बड़ा रही हूं. जबकि वास्तव में, मैं उनसे बात करने की कोशिश कर रही थी कि क्या हो रहा है.
जब आंख खुली तो दूसरे आयाम में खड़ी थी महिला ने बताया कि मैंने सभी को अलविदा कहते और रोते हुए सुना, यह नहीं जानते हुए कि मैं अभी भी वहां हूं. यह आज भी मेरे द्वारा अनुभव की गई सबसे भयानक चीजों में से एक है. महिला के अनुसार हेलीकॉप्टर में सवार होने के दौरान, उसे अपनी आंखें बंद करने से पहले सूरज की अंतिम झलक देखी, उसे बस यही याद है. जब उसने फिर से आंखें खोलीं, तो उसने खुद को दूसरे आयाम में पाया.
मैंने अपने बच्चों और पति को रोते देखा एम्बर ने दावा किया कि मैं अपने नीचे अपना भौतिक शरीर देख सकती थी. मैं अपने बच्चों को उनके दादा-दादी द्वारा अस्पताल ले जाते हुए भी देख सकती थी. मैं अपने पति को मेरे शरीर पर रोते हुए देख सकती थी. इसके बाद मैंने देखा कि मैं प्रकाश की ओर नहीं जा रही थी, या लोग मुझे बुला रहे थे - मैं बस हर चीज और हर किसी पर नजर रख रही थी. यह बुरा लगता है, लेकिन मैं अपने परिवार के लिए डरी नहीं थी, क्योंकि मुझे पता था कि सब कुछ ठीक होने वाला है.
सामने था स्वर्ग का दरवाजा मेरे चारों ओर एक बगीचा था. जहां मैं वास्तव में अपने पैरों के नीचे घास को महसूस कर सकती थी. फिर, मैंने अपने सभी प्रियजनों को दाईं ओर देखा. मैंने अपने जीवन के हर पड़ाव में खुद को देखा. वर्तमान और भविष्य को बाईं ओर और मेरे मार्गदर्शक को मेरे ठीक सामने खड़ा पाया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










