
स्वतंत्रता दिवस पर तेलंगाना सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, कर्ज होंगे माफ
AajTak
तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. तेलंगाना के 9 लाख 2 हजार 843 किसानों के 5809.78 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया जाएगा. के सी आर ने 2018 में राज्य के किसानों से किया गया वादा निभाते हुए किसान ऋण माफी योजना लागू की गई है.
चुनावी साल में आजादी की सालगिरह के मौके पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए कर्ज माफी के आदेश जारी कर दिए हैं. उनके आदेश पर वित्त विभाग ने 9 लाख 2 हजार 843 किसानों के लिए 5809.78 करोड़ रुपये जारी किए हैं. इसी साल मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान के साथ-साथ तेलंगाना में भी विधानसभा चुनाव होने हैं.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने 2018 में राज्य के किसानों से किया गया वादा निभाते हुए किसान ऋण माफी योजना लागू की है. उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने एक लाख रुपए से कम का कर्ज लिया है, उन्हें कर्ज के बोझ से मुक्त किया जायेगा. इस संबंध में वित्त विभाग के विशेष प्रधान सचिव रामकृष्ण राव ने सोमवार को निर्देश जारी किए. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों का पैसा तुरंत बैंकों में जमा कराया जाए. इसके बाद केसीआर के आदेश पर सोमवार को 9 लाख 2 हजार 843 किसानों के लिए 5809.78 करोड़ रुपये जारी किए गए. ये पैसे किसानों के खाते से कर्ज माफी के तहत बैंकों तक पहुंचेंगे.
2018 में किया था ऐलान
दरअसल, 2018 में सत्ता में आने के बाद केसीआर ने 11 दिसंबर 2018 तक 1 लाख से कम फसल ऋण लेने वाले सभी किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था. उन्होंने ये भी कहा था कि चरणबद्ध तरीके से कर्जमाफी की जाएगी. 2018 में सत्ता में आने के बाद केसीआर ने अधिकारियों को किसान ऋण माफी से संबंधित एक व्यापक योजना तैयार करने का निर्देश दिया था. इसके बाद केसीआर के आदेश पर कृषि और वित्त विभाग के अधिकारियों ने बैंकों को विशेष पत्र लिखकर व्यापक ब्योरा दिया. सरकार 50 हजार से कम कर्ज वाले 7,19,488 किसानों के 1,943 करोड़ 64 लाख रुपए का भुगतान बैंकों को कर चुकी है. अब बैंकों के 99 हजार 999 रुपये तक के बकाएदार किसानों की कर्ज माफी के लिए 5809.78 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं.
45 दिनों में कर्ज माफी के दिए थे निर्देश
इसी महीने मुख्यमंत्री केसीआर ने कृषि क्षेत्र और किसान ऋण माफी को लेकर अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा की थी. इसके बाद घोषणा की थी कि किसान कर्ज माफी जल्द ही पूरी होने वाली है. केसीआर ने अधिकारियों को 45 दिनों के अंदर कर्ज माफी की प्रक्रिया पूरी करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे. इसके बाद वित्त मंत्री हरीश राव ने तीन अगस्त को बजट रिलीजिंग ऑर्डर (बीआरओ) भी जारी किया था. फिर तीन अगस्त से कर्ज माफी की रकम जारी होना शुरू हो गई है. इस फैसले से राज्य के कुल 16 लाख 66 हजार 899 किसानों को फायदा होगा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








